फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   New year will bring new jobs for youth of Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए नए रोजगार लेकर आएगा नया वर्ष, दस हजार होनहारों को मिलेगा रोजगार

Fri, 25 Dec 2020 05:10 PM IST
Prashant Kumar प्रशांत कुमार
Updated Fri, 25 Dec 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
New year will bring new jobs for youth of Jammu and Kashmir
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए नया वर्ष नए रोजगार लेकर आएगा। इस वर्ष के शुरुआती महीनों में दस हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड, सेना और पुलिस द्वारा पहले से ही घोषित पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। ऐसे में युवाओं के लिए पास सरकारी रोजगार पाने का सुनहरा अवसर होगा।

विज्ञापन

 

जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने अगस्त 2019 में विभिन्न विभागों से 8575 चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए आवेदन मांगे थे। तीन लाख से ज्यादा युवाओं ने आवेदन किया था। जेकेएसएसबी 15 फरवरी से इन पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। वहीं जेकेएसएसबी ने दिसंबर में 1700 नए पदों पर भर्ती निकाली है।

विज्ञापन


इन पदों के लिए 27 दिसंबर से 19 जनवरी तक आवेदन किया जा सकेगा। दूसरी ओर दस फरवरी से सेना की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की जा रही है। एक महीने तक चलने वाली इस भर्ती में हजारों युवाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की ओर से एक वर्ष बाद भर्ती आयोजित की जा रहा है। मिलिट्री स्टेशन सुंजवां में भर्ती का आयोजन होगा। वहीं पुलिस की ओर से भी 24 दिसंबर से बॉर्डर बटालियन की भर्ती प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाएगा। कोरोना के कारण यह भर्ती प्रक्रिया बीच में ही रोकी गई थी, अब पुलिस ने कोविड प्रोटोकाल के तहत भर्ती के आयोजन की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed