{"_id":"8fdc35e87275030fa0cca1f52369d04d","slug":"new-year-celebration-could-be-a-trouble-for-you-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान, किसी की आप पर पैनी नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान, किसी की आप पर पैनी नजर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 29 Dec 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
31 दिसंबर को आयोजित होने वाले नववर्ष समारोहों के दौरान हुड़दंग करने वालों की अब खैर नहीं। ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
खासकर जिन क्लबो और होटलों में नव वर्ष के विशेष आयोजन होने हैं, वहां हुड़दंग करने वालों पर पैनी नजर रखी जाएगी।
एसएसपी उत्तम चंद ने कहा कि लोगों के नववर्ष की अच्छी शुरुआत हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन विशेष इंतजाम कर रहा है। तमाम स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा ज्यादातर स्थानों पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात होंगे, ताकि हुड़दंगियों पर खास नजर रखी जा सके। खासकर शहर के बड़े होटलों के अलावा अप्सरा रोड, बाहु प्लाजा, पुराना शहर जैसे क्षेत्रों में सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
एसएसपी के अनुसार तमाम थानों को अलर्ट किया गया है और 31 दिसंबर को सारी नफरी सड़कों पर रहेगी। पुलिस अफसर भी थानों की बजाय क्षेत्रो में ध्यान देंगे।
उधर, ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। वाहन चालकों की ‘ब्रेथ एनलाइजर’ के जरिये जांच की जा रही है।
31 दिसंबर को ऐसे वाहन चालकों पर खास नजर रखी जाएगी और जगह-जगह ट्रैफिक कर्मी ब्रेथ एनलाइजर के जरिये जांच करेंगे।
वैसे वाहनों को सीज भी किया जाएगा, ताकि वह किसी के लिए परेशानी का सबब न बन सकें। डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) के राजेंद्रा कुमार ने लोगों से अपील की है कि नए साल के समारोह सुरक्षित तरीके से मनाएं और उत्सव के दौरान गलत हरकतों से बचें।
पुलिस हेडक्वार्टर में आयोजित बैठक में डीजीपी ने पुलिस अफसरों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई गलत हरकतें न कर पाए, जिससे किसी की जान जाए।
ऐसी गलत हरकतों पर अंकुश लगाने के लिए खुफिया घेरा तैयार किया गया है। डीजीपी ने तमाम थानों और ट्रैफिक पुलिस को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्र में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर खास नजर रखें, जो लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
तेज गति से बाइक दौड़ाने वालों को कानून के तहत बुक किया जाए। बैठक में आईजीपी दानेश राणा, आईजीपी (सिक्योरिटी) जगजीत कुमार, आईजीपी ट्रैफिक विपल्व कुमार, डीआईजी जम्मू अशकूर अहमद वानी, एसएसपी उत्तम चंद आदि उपस्थित थे।