फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   new video of lashkar commander

कश्मीर के नेताओं को लश्कर की धमकी, 'भारत का साथ छोड़ो नहीं तो होगी हत्या'

Fri, 09 Sep 2016 10:30 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Fri, 09 Sep 2016 10:30 AM IST
विज्ञापन
new video of lashkar commander
लश्कर कमांडर - फोटो : Amar Ujala
आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने वीडियो जारी कर मुख्यधारा के सियासी लोगों और भारतीय एजेंसियों से जुड़कर काम करने वालों के लिए धमकी जारी की है।
विज्ञापन


ईद तक की मोहलत देते हुए लश्कर ने कहा है कश्मीरी अवाम की जद्दोजहद के खिलाफ जाने वाले या तो कश्मीरियों का साथ दें या फिर ईद के बाद अपनी खैर मनाएं।

वीडियो में नकाबपोश आतंकी ने खुद को कमांडर बताते हुए कहा कि बुरहान वानी की मौत के बाद कश्मीर पर जुल्म ढाए जा रहे हैं। 80 से ज्यादा नौजवान मारे गए हैं। 10 हजार से अधिक घायल हो गए हैं।

पीडीपी के कई नेता लश्कर के टारगेट पर

new video of lashkar commander
आतंकी - फोटो : Demo Pic.
लश्कर कमांडर ने आगे कहा कि भारतीय एजेंसियों का साथ देने वाले ये न समझें कि वे ऐसा चोरी छिपे करने में कामयाब हो जाएंगे। लश्कर के पास बाकायदा उनके नाम-पतों की फेहरिस्त है। वीडियो में आतंकी ने फेहरिस्त में शामिल नाम, उपनाम, घर के पते भी पढ़े।

सियासी दलों में पीडीपी से जुड़े कुछ लोगों के नाम भी फेहरिस्त में शामिल हैं। वीडियो में नकाबपोश ने कहा है कि कश्मीर में इत्तेहाद की जरूरत है।

किसी सियासी जमात से लेकर अन्य एजेंसी से जुड़कर काम करने वालों को इत्तेहाद में शामिल होना होगा, वर्ना ईद के बाद ऐसे लोगाें के खिलाफ लश्कर अपनी कार्रवाई करेगा। उसने कहा लश्कर बारामुला के नौजवानों के साथ खड़ा है। कश्मीरी अवाम के लिए कुछ भी करने को तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हिजबुल ने भी वीडियो के जरिए युवाओं को दी धमकी

new video of lashkar commander
आतंकवादी - फोटो : Demo Pic.
घाटी में पुलिस भर्ती में युवाओं की दिलचस्पी से बौखलाए हिजबुल आतंकी संगठन ने तीन-चार दिन पहले धमकी भरा वीडियो जारी किया था।

वीडियो में दिख रहे आतंकी पुलिस और अन्य सरकारी विभागों में तैनात मुलाजिमों को नौकरी से तौबा करने की धमकी दे रहे थे।

आतंकियों ने धमकाते हुए कहा है कि जो लोग कश्मीरी अवाम के खिलाफ जाकर भारत सरकार से हाथ मिला बैठे हैं उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मुलाजिमों के परिजनों से वह साफ कहना चाहते हैं कि या तो वे मुलाजिमों को नौकरी छोड़ने के लिए तैयार करें या फिर परिमणाम भुगतने को तैयार रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed