{"_id":"575704614f1c1b091d9c5fb5","slug":"new-video-of-hizb-camander-burhan-wani","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजबुल कमांडर ने कहा, नहीं करेंगे अमरनाथ यात्रियों पर हमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजबुल कमांडर ने कहा, नहीं करेंगे अमरनाथ यात्रियों पर हमले
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 08 Jun 2016 11:03 AM IST
विज्ञापन
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि पुलिस पर हमले करने के अलावा तंजीम के पास कोई विकल्प नहीं है।
छह मिनट 17 सेकेंड के वीडियो में आतंकी कमांडर यह कहता दिखाई दे रहा है कि पुलिस वालों को पहले भी चेताया गया था कि उनको रोकने की कोशिश न करें और उनके मकसद के बीच में नहीं आएं, लेकिन वे नहीं माने। वीडियो में आतंकी ने भारत के खिलाफ भी जमकर जहर उगला है।
फेसबुक और वाट्सएप पर वायरल हुए इस वीडियो में बुरहान ने बीएसएफ महानिदेशक के बयान को गलत करार देते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा पर हमला करने की हमारी कोई योजना नहीं है।
उसने इसमें कहा है कि अमरनाथ यात्रा पर आने वाले लोगों पर हमले नहीं किए जाएंगे। वीडियो में वानी ने उसके संगठन की मदद करने के लिए कश्मीरी अवाम और विशेष तौर पर युवाओं का शुक्रिया भी अदा किया है। वीडियो के अंत में बुरहान ने मीडिया को भी चेताया है।