{"_id":"a4bea227e7d8ff2cef07bf1c7ae94c27","slug":"new-trains-introduced-for-vaishno-devi-to-chhapra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्री वैष्णो देवी से छपरा के लिए नई ट्रेन शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री वैष्णो देवी से छपरा के लिए नई ट्रेन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 14 Sep 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
रेलवे विभाग की ओर से त्योहारों के सीजन में लोगों की सुविधा के लिए कटरा से छपड़ा एक नई ट्रेन शुरू की गई है।
विज्ञापन
चीफ रिजर्वेशन सुपरवाइजर पठानकोट शैलेंद्र कुमार ने बताया कि यह ट्रेन वीरवार को सुबह 3:45 बजे चलने के बाद 7:10 बजे पठानकोट कैंट स्टेशन पहुंचेगी। पठानकोट कैंट के बाद ट्रेन लुधियाना, अंबाला, मुरादपुर, गोंडा, गोरखपुर से होते हुए अगले दिन सुबह 11:40 बजे छपरा पहुंचेगी।
छपरा से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 10:30 बजे चलने के बाद ट्रेन अगले दिन 11:40 बजे पठानकोट कैंट के बाद दोपहर 3:55 बजे श्री वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए सेकेंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर व जनरल क्लास की व्यवस्था होगी जिसकी तेजी से बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन