फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new traffic plan for jammu city

जान लें आप भी, ये है नई ट्रैफिक व्यवस्था

Tue, 12 May 2015 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 12 May 2015 02:03 AM IST
विज्ञापन
new traffic plan for jammu city

जम्मू के बिक्रम चौक से होटल एशिया तक लोगों को रात के समय एकतरफा ट्रैफिक मिलेगा। यह व्यवस्था रात के 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक होगी। यह व्यवस्था ट्रैफिक पुलिस ने फ्लाईओवर के काम में आई तेजी को देखते हुए बनाई है। रोजाना रात के समय में फ्लाईओवर पर लोहे के भारी-भरकम गार्डर चढ़ाए जाएंगे।

विज्ञापन


एक दिन कला केंद्र से रास्ता बंद रहेगा तो अमर सिंह क्लब की ओर से आवाजाही जारी रहेगी। इसी तरह से एक दिन अमर सिंह क्लब से रास्ता बंद होगा तो कला केंद्र से यातायात जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने बिक्रम चौक से एशिया की ओर रास्ता बंद होने के दौरान विकल्प में व्यवस्था बनाई है।
विज्ञापन


रात दस बजे से सुबह छह बजे वाया यूनिवर्सिटी और अंबेडकर चौक और सतवारी से पहुंचा जा सकता है। इसी तरह से एशिया से बिक्रम चौक का रास्ता बंद होने पर एशिया चौक से वाहनों को वेयर हाउस की ओर से ले लिया जाएगा। आगे बढ़ते हुए बिक्रम चौक से ज्यूल की ओर निकला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ट्रैफिक मोहन लाल के मुताबिक ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने में वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। उक्त व्यवस्था में लोगों को सहयोग करना होगा। रास्ते में ब्रेक लगाने वाली मेटाडोर, म्यूजिक, बिना हेलमेट वालों के चालान काटे जा रहे हैं, ताकि इससे अन्य लोगों को होने वाली मुश्किलों को खत्म किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed