{"_id":"e7090f49fd54adf0104ee54224863c69","slug":"new-tourism-circuit-will-built-in-jammu-and-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर में बनेगा नया टूरिज्म सर्किट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर में बनेगा नया टूरिज्म सर्किट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 11 Mar 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब बेहतर टूरिज्म पैकेज दिए जाएंगे। इसके लिए राज्य की धार्मिक, प्राकृतिक तथा धरोहर संबंधी पर्यटन स्थलों के लिए टूर आपरेटरों से संयुक्त पैकेज बनाने को कहा गया है।
विज्ञापन
साथ ही नए टूरिज्म सर्किट विकसित करने पर सहमति बनी। लद्दाख के सुरू घाटी, जाय भद्रवाह, मुगल रोड जैसे स्थलों को जोड़ते हुए नए टूरिज्म सर्किट बनाने पर बल दिया गया। इसके लिए पर्यटन प्राधिकरण भी बनाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सही मार्केटिंग नीति बनाई जाएगी। यह फैसला मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की अध्यक्षता में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कश्मीर के टूर एंड ट्रेवल आपरेटरों के साथ हुई बैठक में किया गया।
विज्ञापन
बैठक में मुफ्ती ने इस बात पर बल दिया गया कि यहां आने वाले पर्यटक तीनों खित्तों में घूमकर जाएं। अमूमन ऐसा होता आया है कि पर्यटक कश्मीर, लद्दाख और जम्मू में आकर एक ही जगह घूम कर चले जाते हैं।
लेकिन पर्यटन विभाग चाहता है कि जो भी पर्यटक राज्य में आए, वो तीनों खित्तों में घूमे। इससे न सिर्फ राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।
इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए जल्द ही तीनों खित्तों के पर्यटन संबंधी पर्यटन कांफ्रेंस आयोजित होगी। लद्दाख और कश्मीर में आने वाले पर्यटक जम्मू के माता वैष्णो देवी के दर्शन करने भी जरूर आएं। इसके लिए सही मार्केटिंग नीति भी बनानी होगी।