{"_id":"aaf2b58cc9f4cd37ec731d08bfa90b66","slug":"new-tenders-will-be-issued-for-sugar-distribution-system-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तो कम हो जाएगी आपके मुंह की मिठास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तो कम हो जाएगी आपके मुंह की मिठास
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 28 Jun 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
रियासत में जन वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड धारकों को मिलने वाली चीनी का एक साल का उत्तर प्रदेश की फर्म के साथ ठेका 31 अगस्त को पूरा हो रहा है। ऐसे में नये सिरे से चीनी के लिए एक साल का ठेका करने की कवायद शुरू कर दी गई है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रियासती सरकार ने चीनी का नये सिरे से एक साल का ठेका करने के लिए चीनी खरीद कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन
इसमें उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग के सचिव के अलावा जम्मू और कश्मीर संभागों के सीएपीडी निदेशक, विभाग के वित्त निदेशक, वित्त विभाग के प्रतिनिधि और उपभोक्ता एवं जन वितरण विभाग के उप निदेशक योजना को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन
उपभोक्ता एवं जन वितरण मंत्री जम्मू कश्मीर चौधरी जुल्फिकार अली ने अमर उजाला को बताया कि जन वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड धारकों को चीनी नियमित आधार पर मिलती रहे, इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है और देश के चीनी उत्पादक राज्यों की कंपनियों में जो भी बेहतर दिखी कमेटी की सिफारिशों के बाद सरकार उस पर विचार कर मंजूरी प्रदान करेगी। रियासत में जन वितरण प्रणाली के तहत चीनी का एक साल के लिए कंपनी के साथ ठेका किया जाता है।
विज्ञापन