{"_id":"1e0b1b7caed31606c2e4fd2154fe5711","slug":"new-session-will-start-from-first-week-of-august-in-jammu-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू विवि: अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू हो सकेगा नया सत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू विवि: अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू हो सकेगा नया सत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 29 Jul 2015 09:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू यूनिवर्सिटी कैंपस स्थित विभिन्न विभागों सहित मान्यता प्राप्त कालेजों में जुईट एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर पी जी और यू जी कोर्सों में दाखिले की प्रक्रिया अभी भी जारी है। पहली, दूसरी और तीसरी मेरिट के अंतर्गत आये विद्यार्थी अपने विषय के विभागों में अपने दाखिले की प्रक्रिया को जल्द से जल्द करवाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
सामान्य वर्गों के अंतर्गत आये विद्यार्थी अपने दाखिले से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर अपने कोर्स के लिए फीस आदि जमा करवाने के बाद अगली प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
वहीं एक से लेकर तीन विषयों में नाम आने के उपरांत विद्यार्थी अपने मनपसंद विषय में अपना दाखिला ट्रांसफर करवाने के लिए तीन अगस्त तक अपना आवेदन प्रक्रिया को पूरा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
इसके साथ सेल्फ फाइनेसिंग सीट के तहत चयन किये जाने वाले विद्यार्थियों के दाखिले की प्रक्रिया के लिए आखिरी अवधि विवि द्वारा दस अगस्त तक रखी गई है। विवि कैंपस में नया सत्र शुरू करने के लिए कैंपस स्थित सभी विभागों की ओर से पूरी तैयारी लगभग कर ली गई है।
रोल नंबर से लेकर नया टाइम टेबल को तैयार कर लिया गया है। वहीं विभागों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों के लिए विभाग के स्टाफ सदस्यों के बीच बैठकों का भी आयोजन किया जा रहा है। हालांकि जम्मू यूनिवर्सिटी का नया सत्र अगस्त महीने के पहले सप्ताह तक शुरू हो जाएगा।
अगस्त महीने के पहले सप्ताह के साथ नये सत्र के शुरू होते ही कैंपस में युवाओं की रौनक देखने को मिलेगी। कैंपस में पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों का दौर भी शुरू हो जाएगा।