फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new service will start For devotees of Mata Vaishno Devi

माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए रेलवे शुरू करेगा नई सेवा

Wed, 17 Feb 2016 06:35 PM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 06:35 PM IST
विज्ञापन
new service will start For devotees of Mata Vaishno Devi

कटड़ा में माता वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए पहुंचने वाले यात्रियों को जल्द ही माता के भवन परिसर में ट्रेन की रिजर्वेशन टिकट लेने की सुविधा मिल सकती है।

विज्ञापन


भवन परिसर में पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) लगाने के लिए रेलवे ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के साथ मिल कर प्रयास करना शुरू कर दिया है।

देश के विभिन्न हिस्सों से हर रोज हजारों यात्री कटड़ा में माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचते हैं। इनमें ज्यादातर यात्री रेल से कटड़ा पहुंचते हैं। इनको माता के दरबार में माथा टेकने के बाद वापस अपने शहर में लौटने के लिए रेलवे की रिजर्वेशन टिकट कटड़ा या फिर जम्मू स्टेशन से लेनी पड़ती है।

विज्ञापन

रेलवे ने श्राइन बोर्ड के साथ मिल कर शुरू किए प्रयास

new service will start For devotees of Mata Vaishno Devi

वापस स्टेशन में पहुंचने के बाद रिजर्वेशन टिकट या फिर तत्काल टिकट लेने के लिए लंबी कतार में भी लगना पड़ता है। यात्रियों की इसी समस्या के समाधान के लिए रेलवे ने भवन परिसर में पीआरएस स्थापित करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

एडीआरएम ऐके राणा और सीनियर डीटीएम सुधीर कुमार सिंह ने श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

सीनियर डीटीएम ने बताया कि भवन में पीआरएस स्थापित करने के लिए कमरा और कर्मचारियों की जरूरत है और इसी को लेकर कुछ दिन पहले बोर्ड के सीईओ से बैठक हुई है, जिसमें एडीआरएम भी मौजूद थे। लगभग सहमति बन चुकी है और उम्मीद है कि जल्द यात्रियों को यह सुविधा मिलने लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed