फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   new route from kashmir to punjab

पंजाब से कश्मीर घाटी के लिए वैकल्पिक मार्ग पर जोर

Fri, 08 Jul 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 08 Jul 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
new route from kashmir to punjab
जम्मू-पठानकोट हाईवे - फोटो : Amar Ujala
जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे अक्सर आतंकी निशाने पर रहा है। इस रूट पर ट्रैफिक कम हो और आतंकी कोई नुकसान नहीं कर सकें, इसके लिए वैकल्पिक मार्ग पर जोर दिया गया है।
विज्ञापन


बसोहली से हिमाचल प्रदेश और लखनपुर से सीधा उधमपुर को जोड़ने वाले इन मार्ग के अलावा दयालाचक्क धार रोड मार्ग को भी ठीक कराया जाएगा। बीआरओ ने इस मामले में काम शुरू कर दिया है और करीब पचास करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। 
विज्ञापन


बसोहली को हिमाचल से जोड़ने वाले अटल सेतु ब्रिज इसी क्रम के तहत शुरू किया गया है। लखनपुर सेे उधमपुर तक का रास्ता धार रोड से करीब 120 किमी तक पड़ता है। धार रोड का भी मरम्मत कार्य किया जाएगा। हालांकि बीच में कुछ जगह पर सड़क काफी खराब है। कई जगह पर खड्डे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनपुर से बिलावर, मजालता होते हुए उधमपुर के बीच सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।  उधमपुर से डोड़ा, किश्तवाड़ घाटी आदि क्षेत्रों में लोगों की आवाजाही को बढ़ाया जा रहा है। पश्चिमी कमान के जीओसी इन सीवी सिंह भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि वैकल्पिक मार्ग को अधिक तवज्जो दी जा रही है। जो कुछ बीच में परेशानियां थीं, उसे दूर किया जा रहा है।


धार रोड पर एक जगह पर पुल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों से विवाद को भी सुलझा लिया गया है। जम्मू पठानकोट हाईवे पर आतंकी वारदात करने की फिराक में रहते हैं। सुरक्षा को भी बढ़ाया गया है और सेना किसी भी चुनौती के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed