फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new record made in decline of the pilgrims in vaishno devi temple

वैष्णो देवी: नोटबंदी की वजह से श्रद्धालुओं की संख्या में गिरावट का नया रिकार्ड

Tue, 29 Nov 2016 06:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 29 Nov 2016 06:15 PM IST
विज्ञापन
new record made in decline of the pilgrims in vaishno devi temple
माता वैष्‍णो देवी यात्रा - फोटो : file photo
देश में नोटबंदी का सीधा प्रभाव वैष्णो देवी के दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या पर भी देखने को मिल रहा है। पिछले दस वर्षोें में पहली बार ऐसा हुआ कि एक दिन में भक्तों की संख्या नवंबर महीने में आठ से दस हजार के बीच लगातार चल रहा है। जबकि सामान्य हालात में इन दिनों भक्तों की संख्या हमेशा बीस हजार से अधिक चलती रही है।
विज्ञापन


पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार 24 नवंबर वीरवार को आठ हजार के करीब यात्रियों का पंजीकरण किया गया था। जबकि शुक्रवार 25 नवंबर को 10 हजार के करीब यात्रियों ने ही भवन में माथा टेका था।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम तक कक्ष के बंद होने में कुछ घंटे पहले तक भक्तों की संख्या मात्र आठ हजार तक ही पहुंच पाई थी। मगर शनिवार और रविवार छुट्टी होने के कारण आंकड़ा बारह हजार तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी और सीम पर तनाव बने वजह

new record made in decline of the pilgrims in vaishno devi temple
vaishno devi - फोटो : File Photo

पिछले दस वर्षों के आंकड़े पर अगर नजर डालें तो नोटबंदी के चलते इन दिनों पहली बार ऐसा देखने को मिला है कि एक दिन में भक्तों की संख्या आठ हजार का आंकड़ा तक पहुंच रही है। इससे पहले वर्ष 2008 में 13 अगस्त को अमरनाथ जमीन आंदोलन के दौरान सबसे कम छह हजार के करीब यात्रियों ने प्राकृतिक पिडिंयों के दर्शन किए थे।

जबकि उसके बाद कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि यात्रा में इतनी अधिक गिरावट रही हो। यात्रा में इस गिरावट से धर्मनगरी के व्यवसाय पर भी गहरा प्रभाव पड़ा है। हर कोई भारी मंदी से परेशान है।अमूमन हर वर्ष यात्रियों की सबसे कम संख्या जनवरी और फरवरी महीने में रहती है। उस दौरान भी हर रोज आठ से दस हजार के करीब यात्री दर्शन करते रहे हैं।

हर वर्ष नवंबर महीना यात्रियों की संख्या में नजरिये से सामान्य रहता है। जबकि इस वर्ष गर्मी शुरू होते ही पहले कश्मीर के हालात सामान्य ना होने के कारण और फिर बार्डर पर गोलाबारी और अब देश में नोटबंदी के चलते हालात ने वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने वालों की संख्या में भी भारी गिरावट लाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed