{"_id":"50d12c4286532dbd63f67ce3f90b6731","slug":"new-political-party-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों के हक के लिए लड़ेगी इंसाफ पार्टी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों के हक के लिए लड़ेगी इंसाफ पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 26 Jul 2014 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को जम्मू में एक नया राजनीतिक दल अस्तित्व में आ गया। इंसाफ पार्टी नामक राजनीतिक दल के गठन होने से जहां पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह नजर आया वहीं, राज्य के विभिन्न हिस्सों से इस नई पार्टी की घोषणा के दौरान पार्टी समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंसाफ पार्टी के आर्गनाइजर डा.एसी भगत, महेश चंद्र भगत एवं टीआर सरगोत्रा पार्टी गठन की घोषणा के दौरान मौजूद रहे। इस पार्टी के बारे में उन्होंने प्रेस क्लब जम्मू में जानकारी दी कि राज्य में नई राजनीतिक पार्टी अस्तित्व में आई है जिसकी राज्य व जिला इकाइयों के पदाधिकारियों की घोषणा जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, इस पार्टी का लक्ष्य राज्य में प्रगति, शांति व समृद्धि की स्थापना के साथ-साथ हर वर्ग तथा समुदाय से जुड़ी समस्याएं दूर करने का है। राज्य के हिल डेवलपमेंट काउंसिल की यह पार्टी समर्थन करेगी।
विज्ञापन