फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   new policies will be formed for bunker construction on border

सीमा पर बंकर निर्माण के लिए बनेगी अलग योजना

Tue, 08 Nov 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 08 Nov 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
new policies will be formed for bunker construction on border
बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री - फोटो : File Photo

सचिवालय में कामकाज शुरू होने के दूसरे दिन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रशासनिक सचिवों को विकास परियोजनाओं को त्वरित गति से निपटाने के निर्देश दिए। कहा कि कश्मीर हिंसा की वजह से समय बर्बाद होने के चलते विकास कार्यों को समय पर पूरा करना चुनौती है।

विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अफसरों से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को गोलाबारी से बचाने के लिए अलग-अलग बंकरों तथा सामुदायिक बंकरों के निर्माण के लिए अलग योजना पर काम करने को कहा। बैठक में सीएम ने विकास परियोजनाओं को पूरा करने में तेजी लाने, व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


कई परियोजनाओं के भूमि अधिग्रहण, मुकदमों तथा अन्य वजहों से लटक जाने पर चिंता जताते हुए इन बाधाओं को दूर करने को कहा। प्रधानमंत्री विकास कार्यक्रम के तहत शुरू किए जाने वाली परियोजनाओं के लिए डीपीआर तैयार करने में तेजी लाने की भी हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारदर्शी फाइल ट्रैकिंग प्रणाली अपनाने की सलाह

new policies will be formed for bunker construction on border
Mehbooba Mufti - फोटो : Amar Ujala

महबूबा ने सर्दियों का ख्याल रखते हुए लद्दाख, मारवाह तथा वाडवन जैसेे दूरदराज के क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं के भंडारण का ब्योरा मांगा। कश्मीर घाटी में कम बिजली कटौती करने की हिदायत दी। साथ ही अस्पतालों में हीटिंग सिस्टम में वृद्धि करने को कहा। 

बैठक में उन्होंने लोक सेवा गारंटी अधिनियम के क्रियान्वयन में देरी से बचने के लिए पारदर्शी फाइल ट्रैकिंग प्रणाली अपनाने की सलाह दी। कार्यालयों में बायोमीट्रिक उपस्थिति की स्थिति और आधार कार्ड की समीक्षा कर कर्मचारियों तथा परिवारों को आधार के तहत नामांकित किए जाने को कहा।

साथ ही स्कूलों में भी आधार नामांकन पूरा करने को कहा। महबूबा ने निर्देश दिए कि जम्मू और श्रीनगर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर भी काम किया जाए। कर्मचारियों के कल्याण और सुविधाओं, एम्स, गुर्जर समुदाय के उत्पीड़न, यातायात व्यवस्था तथा नशे की बढ़ती लत पर भी उचित कदम उठाने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed