{"_id":"9fbbf5d4612aa525e77bbe43803f6180","slug":"new-list-of-hill-language-development-advisory-board-issued-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य भाषा विकास बोर्ड की नई सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य भाषा विकास बोर्ड की नई सूची जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य पहाड़ी भाषा विकास सलाहकार बोर्ड से सात लोगों को हटाया गया है। एक सप्ताह पहले जारी सूची पर विवाद के बाद राज्य सरकार ने कदम उठाते हुए बुधवार को संशोधित सूची जारी की।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार परिषद के उपाध्यक्ष कुलदीप राज गुप्ता ने आपत्ति जताई थी कि सूची में उन लोगों के भी नाम हैं जिनका संबंध पहाड़ी क्षेत्रों से नहीं है।
65 सदस्यीय समिति में करनाह की कनीजा फातिमा, राजोरी के अविनाश जशयाल, थन्ना मंडी के आजम शाह, सूरनकोट के अजहर मन्हास, राजोरी के संजय दत्त, राजोरी के ही धीरज शर्मा, सूरनकोट के काजी अब्दुल लतीफ और सुनील गुप्ता को शामिल किया है।
विज्ञापन
जिन लोगों को हटाया गया है, उनमें डोडा के अब्दुल रहमान कश्मीरी और हसन उद्दीन, रामबन के मोहम्मद इकबाल कटोच और मौलवी फैयाज डैंग, भठिंडी के अब्दुल रशीद मलिक, पुंछ के इकबाल हुसैन शाह और राजोरी के रंजीत तारा शामिल हैं।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि सरकार की ओर से 14 अक्तूबर को सूची जारी होने के बाद विवाद शुरू हो गया था। राजोरी में बोर्ड के उपाध्यक्ष के समक्ष लोगों ने आपत्ति जताई थी। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वे इस मामले को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे।