{"_id":"60b6275ba10ce760fd685569","slug":"new-initiative-in-education-now-teachers-will-be-able-to-teach-children-with-disabilities-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा में नई पहल: अब जम्मू-कश्मीर में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने में शिक्षक होंगे सक्षम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा में नई पहल: अब जम्मू-कश्मीर में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने में शिक्षक होंगे सक्षम
Tue, 01 Jun 2021 05:56 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 01 Jun 2021 05:56 PM IST
सार
समग्र शिक्षा विभाग चरणबद्ध तरीके से शिक्षकों को दे रहा प्रशिक्षण।
विज्ञापन
A handicapped student studying (file photo)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। समग्र शिक्षा की ओर से बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के सशक्तिकरण के लिए राष्ट्रीय संस्थान (एन.आई.ई.पी.आई.डी) के साथ मिलकर शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
10 दिनों तक चली ऑनलाइन कार्यशाला में एनआईईपीआईडी की संकाय सदस्यों ने सौ शिक्षकों को तैयार किया। समग्र शिक्षा विभाग ने दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए सौ शिक्षकों को ट्रेनिंग दी। इसमें इन्हें बताया गया कि बौद्धिक अशक्तता और ऑटिज्म से पीड़ित बच्चों को कैसे पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- रिश्तों से रिसा खून: दो बेटों को दर्दनाक मौत देने के बाद पिता ने खुद को भी गोली से उड़ाया
विज्ञापन
साथ ही उनके अभिभावकों को घर में उनकी देखभाल करने के बाद भी बताएंगे। कार्यशाला के समापन के बाद समग्र शिक्षा अब इन सौ प्रशिक्षित अध्यापकों की मदद से चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के सभी स्कूलों के अध्यापकों को प्रशिक्षित करेगा। इसके बाद किसी भी स्कूल में इस तरह का बच्चा दाखिला लेगा तो उक्त स्कूल के अध्यापक ही उसे पढ़ा सकेंगे।