फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new hook in minority status for kashmiri pandits

कश्मीरी पंडितों को अल्पसंख्यक दर्जा मिलने में पेंच

Mon, 01 Sep 2014 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Mon, 01 Sep 2014 01:34 AM IST
विज्ञापन
new hook in minority status for kashmiri pandits

कश्मीरी पंडितों को अल्पसंख्यक का दर्जा दिलाने में जम्मू-कश्मीर सरकार की भूमिका काफी अहम होगी। जम्मू-कश्मीर को मिले विशेष संवैधानिक दर्जे के चलते अल्पसंख्यक मामलों का राष्ट्रीय आयोग इस संबंध में खुद फैसला नहीं ले सकता। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कश्मीरी पंडितों को अल्पसंख्यक का दर्जा देने के लिए सबसे पहले राज्य सरकार की ओर से केंद्र को सिफारिश भेजनी होगी।

विज्ञापन


आयोग के चेयरमैन वजाहत हबीबुल्लाह ने कहा, ‘मैं पंडित समुदाय की मांग का समर्थन करता हूं और इस संबंध में मैंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी बात की है। उन्होंने सकारात्मक जवाब दिए हैं। लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है।’ इसी कारण से सिखों को भी राज्य में अल्पसंख्यक का दर्जा हासिल नहीं है।
विज्ञापन


बहाई और कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने हाल ही में अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री नजमा हेप्तुल्ला से मुलाकात की थी और मांग की थी कि उन्हें राज्य में अल्पसंख्यक का दर्जा मिलना चाहिए। बहाई समुदाय के लिए चीजें ज्यादा आसान हैं क्योंकि पूरे देश में उनकी संख्या कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया है कि मंत्रालय इनके मामले को सहानुभूति की दृष्टि से देख रहा है। उन्होंने आग्रह किया है कि जिस ढंग से यूपीए सरकार ने लोकसभा चुनावों से पहले जैन समुदाय को अल्पसंख्यक का दर्जा दिया, उसी तर्ज पर उन्हें भी अल्पसंख्यक का दर्जा मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed