{"_id":"60222615a04af65c0a1ece21","slug":"common-people-will-get-corona-vaccine-from-march-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में अब आम लोगों को मिलेगा कोरोना का टीका, इस महीने से शुरु होगी प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में अब आम लोगों को मिलेगा कोरोना का टीका, इस महीने से शुरु होगी प्रक्रिया
Tue, 09 Feb 2021 11:35 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन लगातीं स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में मार्च से आम लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। चिकित्साकर्मियों को 25 फरवरी तक ही पहली डोज दी जाएगी। वैक्सीन अभियान में शामिल नहीं होने वाले कर्मियों को बाद में वैक्सीन दी जाएगी। जम्मू-कश्मीर में 25 फरवरी तक कोविड़ एप पर पंजीकृत हुए चिकित्सा कर्मियों को कोविड़ की पहली डोज देने का लक्ष्य रखा गया है। इसी तरह फील्ड केयर लेवल वर्करों को छह मार्च तक डोज दी जाएगी। इसमें पुलिस, प्रशासनिक कर्मचारी और अधिकारी शामिल हैं। प्रदेश में मार्च के दूसरे या तीसरे सप्ताह से आम जनसंख्या में लाभार्थियों को वैक्सीन देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
इसमें 50 वर्ष से अधिक और अन्य लोग शामिल होंगे। इस बीच सोमवार को प्रदेश में अब तक के सर्वाधिक 11000 कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी गई। स्वास्थ्य विभाग में जिला जम्मू में अब तक 8500 कर्मियों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर कोई कर्मी निर्धारित तिथि को वैक्सीन करवाने के लिए नहीं आता है तो उसे पंजीकरण से बाहर कर दिया जाए और बाद में दोबारा पंजीकरण करने पर उसे वैक्सीन दी जाए।
विज्ञापन
प्रदेश में मौजूदा 260 केंद्रों पर कोविड वैक्सीन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें चरणबद्ध तरीके से केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जम्मू डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि वैक्सीन के लिए कर्मियों को विभागीय स्तर पर सूचित किया जा रहा है। वैक्सीन से जिले में अभी तक कोई बड़ा रिएक्शन का मामला सामने नहीं आया है। राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. काजी हारून ने बताया कि मार्च में सामान्य जनसंख्या को वैक्सीन देने की योजना है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर में भी त्रासदी की आशंका बरकरार, उत्तराखंड समेत पूर्वोत्तर के ग्लेशियरों से यहां के हालात बेहतर
प्रदेश के 12 जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला
जम्मू। पिछले चौबीस घंटे में जम्मू-कश्मीर के 12 जिलों में कोविड-19 का कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। इसमें जम्मू-संभाग के 9 जिले शामिल हैं। संभाग के सात जिलों में 1-7 ही सक्रिय मामले रह गए हैं। इस बीच प्रदेश में 43 नए संक्रमित मामले मिले, जिसमें कश्मीर संभाग से 36 मामले हैं। पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में कोविड से कोई मौत नहीं हुई है। प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 80 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं, इसमें कश्मीर संभाग से 69 मरीज हैं। प्रदेश में वर्तमान में 593 सक्रिय मामले हैं। जम्मू कश्मीर में अब तक कोविड से 1944 मौतें हो चुकी हैं। इसमें कश्मीर संभाग से 1222 मौतें हुई हैं।