फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   new 200 electric buses to run in Jammu and Srinagar city

Electric Bus: जम्मू और श्रीनगर शहर में दौड़ेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें, हुआ करार

Tue, 18 Oct 2022 03:02 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 18 Oct 2022 03:02 PM IST
सार

इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने से जम्मू और श्रीनगर शहरों में परिवहन व्यवस्था बदल जाएगी। यह सार्वजनिक परिवहन सुविधा पर्यावरण के अनुकूल होगी।

विज्ञापन
new 200 electric buses to run in Jammu and Srinagar city
इलेक्ट्रिक बस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू और श्रीनगर शहर में 200 इलेक्ट्रिक बसों को चलाने की तैयारी है। 100-100 बसें जम्मू और श्रीनगर शहर में चलेंगी। इसके लिए सरकार ने टाटा मोटर्स लिमिटेड और चलो मोबिलिटी प्राइवेट के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। 

विज्ञापन


श्रीनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव धीरज गुप्ता की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों को शामिल करने से जम्मू और श्रीनगर शहरों में परिवहन व्यवस्था बदल जाएगी। यह सार्वजनिक परिवहन सुविधा पर्यावरण के अनुकूल होने के अलावा यात्रियों को एक अनूठा अनुभव भी देगी। प्रदेश के शहरों में हर आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


आवास एवं शहरी विकास विभाग के प्रमुख सचिव ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन परिवहन का भविष्य है, क्योंकि वे पर्यावरण के अनुकूल है, शहरी पर्यावरण के लिए आदर्श है। उन्होंने कहा कि यात्रियों को बसों की रीयल टाइम ट्रैकिंग, यात्रियों की संख्या, आगमन के अपेक्षित समय के साथ-साथ विवरण भी मिलेगा। इन बसों में पेपरलेस टिकट होगा। इलेक्ट्रिक बसें पैनिक बटन, लोकेशन सिस्टम, सीसीटीवी, स्टॉप रिक्वेस्ट सिस्टम और अन्य सुरक्षा संबंधी सुविधाओं से लैस हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू और श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के समन्वय से दोनों शहरों में इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। टाटा मोटर्स इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति, संचालन और रखरखाव के लिए जिम्मेदार होगी, जबकि चलो मोबिलिटी इलेक्ट्रॉनिक टिकट जारी करने वाली मशीनों, स्वचालित किराया संग्रह प्रणाली, मोबाइल टिकट के साथ मोबाइल ऐप और मोबाइल पास प्लेटफार्म, स्मार्ट कार्ड प्लेटफार्म और क्लाउड आधारित होस्टिंग जैसी सुविधा प्रदान करेगी। 

जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक बसों की आपूर्ति और संचालन के लिए निविदा प्रक्रिया को निष्पादित किया है और दोनों स्मार्ट शहरों में नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड के अनुरूप डिजिटल टिकटिंग समाधान स्थापित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed