फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NETRADAN NEWS KATHUA

Jammu News: नेत्रदान के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
NETRADAN NEWS KATHUA
कठुआ। राजकीय डिग्री कॉलेज कठुआ में नेत्रदान करें,दृष्टि का उपहार दें और जीवन बदलें विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नेत्रदान के महत्व से अवगत करवाया गया। इसके साथ उन्हें इसके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में जीएमसी कठुआ के नेत्र रोग विभाग की सीनियर रेजिडेंट डॉ. शिवानी शर्मा ने विद्यार्थियों को नेत्रदान से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने नेत्रदान की प्रक्रिया, इसके सामाजिक महत्व और इससे जुड़े आम भ्रम एवं गलत धारणाओं को दूर किया।
विज्ञापन


डॉ. शिवानी शर्मा ने कहा कि नेत्रदान के माध्यम से दृष्टिबाधित लोगों के जीवन में रोशनी और नई उम्मीद लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि नेत्रदान केवल एक व्यक्ति को दृष्टि देने का माध्यम नहीं बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन में सम्मान और आत्मविश्वास लौटाने का भी नेक प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नेत्रदान को लेकर समाज में अधिक जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे नेत्रदान के संदेश को अपने परिवारों और आसपास के लोगों तक पहुंचाएं तथा इस मानवीय अभियान के दूत बनकर समाज में जागरूकता फैलाएं।



कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रेरित किया गया कि वे नेत्रदान को लेकर फैले भ्रम को दूर करने और अधिक से अधिक लोगों को इस नेक कार्य के लिए जागरूक करने में अपनी भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed