फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   net problem

2जी इंटरनेट के कारण सीयूसीईटी के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे छात्र

विज्ञापन
net problem
जम्मू। प्रदेश में लॉकडाउन और 2जी इंटरनेट की कम स्पीड के कारण विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समय देश के प्रमुख संस्थानों में दाखिले के लिए आवदेन मांगे गए हैं लेकिन 2जी इंटरनेट के कारण विद्यार्थियों को आवेदन करने में मुश्किल पेश आ रही है। केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. बच्चा बाबू ने बताया कि विद्यार्थियों को 2जी इंटरनेट के चलते सीयूसीइटी के लिए आवेदन करने में दिक्कत हो रही है। इसको लेकर उनके पास विद्यार्थियों की शिकायतें भी आ रही हैं। आवेदनकर्ताओं का कहना है कि आवेदन फॉर्म भरने के बाद पेमेंट नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में अभी तक बहुत कम आवेदन आए हैं। अभी तक केवल पांच हजार के करीब ही आवेदन आए हैं। जोकि देश के अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों के मुकाबले बहुत कम हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि हमें उम्मीद थी कि अभी तक 10 हजार के करीब आवेदन आएंगे लेकिन 2जी इंटरनेट के कारण आवेदन नहीं आ पा रहे हैं। 11 अप्रैल को आवेदन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन

ऑनलाइन कक्षाएं लेने में भी दिक्कत
प्रदेश में विभिन्न संस्थान इस समय विद्यार्थियों को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पाठ्यक्रम पूरा करवा रहे हैं लेकिन इसमें भी 2जी इंटरनेट के कारण क्लासेज लेने में असुविधा हो रही है। शिक्षकों का कहना है कि वे विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए कक्षाएं ले रहे हैं। जिसमें वे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, वीडियो शेयरिंग, व्हाट्सएप आदि की सहायता ले रहे हैं। लेकिन इंटरनेट की स्पीड कम होने के कारण उन्हें एक वीडियो शेयर करने में भी मुश्किल हो रही है। जिससे पाठ्यक्रम पूरा करवाने में समय लग रहा है। शिक्षक और विद्यार्थी सरकार से 4जी शुरू करने की अपील कर रहे हैं ताकि उनका नुकसान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed