{"_id":"6cbc702f537ae39ba17a4aecfef9cefb","slug":"neither-india-nor-pakistan-loves-people-of-kashmir-valley-kamal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाक दोनों नहीं करते कश्मीरियों से प्यार: मुस्तफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-पाक दोनों नहीं करते कश्मीरियों से प्यार: मुस्तफा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 06 Dec 2015 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां के सीनियर नेता और डाक्टर फारूक अब्दुल्ला के भाई डाक्टर मुस्तफा कमाल ने शनिवार को कहा कि न भारत और न ही पाकिस्तान घाटी के लोगों को प्यार करता है।
विज्ञापन
मुस्तफा ने कहा कि दिल से दोनों ही देश कश्मीरियों को अपना नहीं समझते। न तो भारत और न ही पाकिस्तान हमसे प्यार करता है। मेरी राय में तो अल्लाह ने हमारे लिए स्वतंत्रता किस्मत में लिखी है और हमें यह मिल जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वर्ष 1996 के विधानसभा चुनावों के बाद फारूक ने कहा था कि अगर वह अपने आपको भारतीय साबित करने के लिए अपना दिल चीर के भी दिखा देंगे तब भी इस बात का विश्वास नहीं किया जाएगा। ऐसा ही हाल पाकिस्तान का है। यह दोनों देश (भारत और पाकिस्तान) हम पर भरोसा नहीं करते।
विज्ञापन