फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   neet examination conducted in jammu and kashmir

रियासत में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित हुआ नेशनल इंट्रेंस एलिजिबिलिटी टेस्ट

Wed, 24 May 2017 05:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Wed, 24 May 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
neet examination conducted in jammu and kashmir
परीक्षा देकर निकलते प्रतिभागी - फोटो : Amar Ujala

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से रविवार को राष्ट्रीय स्तर पर नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी एंड एंट्रेंस टेस्ट) का आयोजन किया गया। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। तकरीबन 15 हजार परीक्षार्थियों ने शिरकत की। टेस्ट के लिए राज्य में कई परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे।

विज्ञापन


परीक्षा नतीजों के बाद काउंसिलिंग की जिम्मेदारी बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस इग्जामिनेशन (बीओपीईई) की है। शहर और आसपास के कई सीबीएसई स्कूलों सहित अन्य स्थानों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। पिछले साल नीट के लिए जम्मू-कश्मीर को छूट दी गई थी।
विज्ञापन


इसके बाद इस साल राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त तौर पर नीट का आयोजन किया गया। मकसद टेस्ट में पारदर्शिता को बढ़ावा देना था। नीट परीक्षा में परीक्षार्थियों के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक भी पहुंचे। परीक्षा के बाद राज्य स्तर पर अलग से मेरिट सूची तैयार की जाएगी। जिसके आधार पर दाखिले दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed