{"_id":"cf0c0695b1016e33d9ca7978075b69f6","slug":"need-to-insulate-indo-pak-dialogue-process-omar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता को पटरी पर से उतारने की कोशिशें हो सकती हैं: उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता को पटरी पर से उतारने की कोशिशें हो सकती हैं: उमर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Mon, 14 Dec 2015 08:58 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली और इस्लामाबाद में शुरू हुई बातचीत की प्रक्रिया का स्वागत करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने आशंका जताई कि वार्ता को पटरी पर से उतारने की कोशिशें हो सकती हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ऐसी कोशिशों को नाकाम बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया। इसके साथ ही उमर ने प्रधानमंत्री मोदी से अपील की कि चूंकि नई दिल्ली और इस्लामाबाद में होने वाली वार्ता में जम्मू-कश्मीर पार्टी है।
विज्ञापन
इसके चलते केंद्र सरकार को ठीक उसी तरह जिस तरह पाकिस्तानी से वार्ता शुरू की गई है, रियासत से वार्ता की प्रक्रिया को भी शुरू करना चाहिए। उमर ने कहा कि मैं इसमें नहीं जाऊंगा कि वार्ता दो पक्षों अथवा तीन पक्षों में होनी चाहिए, पर इतना जरूर कहना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर के दो हिस्से हैं।
विज्ञापन
एक (आंतरिक) नई दिल्ली और स्टेट के बीच है और दूसरा (बाहरी) नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच है। कहा कि कश्मीर मसले का हल केवल तभी संभव है जब बातचीत दोनों ट्रैक से की जाए।