फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   need to beef up security in J&K says dgp k rajendra

सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने पर जोर

Wed, 08 Apr 2015 12:10 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, अनंतनाग
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, अनंतनाग Updated Wed, 08 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
need to beef up security in J&K says dgp k rajendra

जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख के राजिंद्रा ने शोपियां में शहीद हुए तीन पुलिसकर्मियों के बाद मंगलवार को दक्षिणी कश्मीर में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में दरबार कश्मीर आएगा, पर्यटक भी आ रहे हैं। यात्रा भी शुरू होगी।

विज्ञापन


इसे ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है। पुलिस प्रमुख के अनुसार घाटी में जो हमले हुए हैं, उनमें जांच जारी है। जांच पूरी होने पर ही तथ्यों का पता लग पाएगा। उन्होंने कहा कि इस समय दक्षिणी कश्मीर में 50 के करीब आतंकी सक्रिय हैं। के राजिंद्रा ने एक सवाल के जवाब में कहा कि आतंकी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाने के लिए ऐसे हमलों को अंजाम देने के प्रयास में रहते हैं।
विज्ञापन


इसको ध्यान में रखते हुए खुफिया विभाग को और सतर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए तालमेल की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में तैनाती में कमी है उन इलाकों में जवानों की तैनाती भी बढ़ाई जाएगी। कहा कि जिस तरह यह आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं, उसे देख यात्रा के दौरान भी खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जरूरत है ऐसे सुरक्षा प्रबंध करने की कि जो भी कश्मीर आए वह सुरक्षित लौट सके। डीजीपी ने कहा कि बारिश और बाढ़ के दौरान आतंकियों को घुसपैठ करने में आसानी हुई। उन्होंने कहा कि उनकी पूरी कोशिश रहेगी आतंकी घटनाओं में कमी लाने की। साथ ही आतंकियों को ढेर कर गुमराह युवाओं को वापस लाने के प्रयास होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed