फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Conference mla appeal for freedom from india in rajouri

जम्मू-कश्मीरः नेकां विधायक ने मांगी देश से आजादी, वीडियो वायरल

Mon, 29 Jan 2018 02:03 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Mon, 29 Jan 2018 02:03 PM IST
विज्ञापन
National Conference mla appeal for freedom from india in rajouri
- फोटो : file photo

नेशनल कांफ्रेंस के विधायक जावेद राणा ने आजादी की मांग की है। विधायक ने पहले एक बच्चे द्वारा आजादी की मांग पर तालियां बजाकर उसे सराहा और इससे संबंधित वीडियो वायरल होने पर उसके पक्ष में तर्क भी दिए। विधायक ने कहा कि उन्हें भी आजादी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने मीडिया पर मोदी और आरएसएस के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया। पुंछ जिले के मेंढर इलाके के विधायक राणा के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक छात्र ने एमएलए से भारत से आजादी व मुक्ति की मांग की थी।
विज्ञापन


नेकां एमएलए ने किशोर छात्र की मांग पर उसकी पीठ थपथपाई और ताली बजाना शुरू कर दिया। स्कूली छात्र गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में उसके साथ कथित रूप से भेदभाव की शिकायत को लेकर एमएलए के पास पहुंचा था। छात्र की शिकायत थी कि पुरस्कार वितरण में भेदभाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्र ने इसी क्रम में आजादी की मांग की।  वायरल हुए वीडियो के बारे में पूछे जाने पर विधायक ने कहा कि एलओसी के बच्चों को देश के प्रधानमंत्री मोदी से आजादी चाहिए, राज्य की पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार से आजादी चाहिए। एमएलए ने कहा कि मुझे भी आजादी चाहिए। जिन बच्चों के साथ भेदभाव होगा वह आजादी मांगते हैं तो इस में क्या बुराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed