{"_id":"5afb35c04f1c1be0408b5a86","slug":"nearly-1-69-lakh-advance-registration-for-amarnath-pilgrimage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा : 1.69 लाख यात्रियों का पंजीकरण, हेलीकाप्टर बुकिंग में रुझान बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा : 1.69 लाख यात्रियों का पंजीकरण, हेलीकाप्टर बुकिंग में रुझान बढ़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 16 May 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
Amarnath
अमरनाथ यात्रा के लिए पारंपरिक बालटाल और पहलगाम रूट से अब तक 1.69 लाख यात्रियों ने एडवांस पंजीकरण करवा लिया है। इसमें 1.39 लाख पंजीकरण में 2122 ग्रुप पंजीकरण और 31 बाहरी यात्री (विदेशी) शामिल हैं।
हेलीकाप्टर बुकिंग में रुझान दिखाते हुए अब तक 28516 यात्रियों ने दोनों ट्रैक से यात्रा के लिए आनलाइन बुकिंग करवा ली है। श्रीनगर में मंगलवार को श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन व राज्यपाल एनएन वोहरा ने बोर्ड अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा प्रबंधों की समीक्षा करने के साथ कई दिशा निर्देश जारी किए।
अमरनाथ यात्रा 28 जून से शुरू हो रही है। सीईओ व प्रिंसिपल सचिव उमंग नरुला ने बताया कि यात्रियों को स्वास्थ्य और अन्य दूसरी महत्वपूर्ण सूचनाएं एनआईसी द्वारा बल्क एसएमएस सेवा से दी जा रही हैं।
विज्ञापन
यात्रियों की आशंकाओं को दूर करने के लिए अतिरिक्त सीईओ कार्यालय में 1364 शार्ट कोड पर हेल्प लाइन सुविधा शुरू की गई है। राज्यपाल ने सीईओ को बोर्ड की वेबसाइट पर नियमित अपडेट करके सभी जरूरी सूचनाएं जारी करने को कहा।

Trending Videos
उन्होंने घोड़े, खच्चर, डांडी वाला और पालकी वालों के समय पर पंजीकरण प्रक्रिया मुकम्मल बनाने के निर्देश दिए। जिला उपायुक्त अनंतनाग और गांदरबल जिला को समय पर टेंट और दुकानें स्थापित करने के लिए अनुमति देने के निर्देश दिए गए। नुनवान और बालटाल कैंप में सुरक्षा कवच को मजबूत बनाया जाएगा।
राज्यपाल ने यात्रा से पूर्व एनडीएमए, एसडीएमए और अन्य संबंधित एजेंसियों को मार्क ड्रिल, टेबल टाप एक्सरसाइज करने को कहा। यात्रा क्षेत्र में यात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए राज्य पुलिस की नौ मोबाइल रेस्क्यू टीमें तैनात की जाएंगी।