{"_id":"a7a14e400ffa4c13abf2ea540226126c","slug":"ndma-for-less-number-of-langars-on-amarnath-route-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए जरूरी खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 23 Feb 2015 03:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर इस बार लंगरों की संख्या कम हो सकती है। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव आफिसर (सीईओ) राकेश कुमार गुप्ता का कहना है कि नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी (एनडीएमए) के सुझावों पर यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर बालटाल-दोमेल और चंदनवाड़ी सेक्टर में लंगरों को कुछ कम किया जाएगा।
विज्ञापन
सभी लंगर बोर्ड के मानदंड के अनुरूप होंगे। लंगर वाले स्थानों पर साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखा जाएगा। श्री अमरनाथ बर्फानी लंगर आर्गनाइजेशन (साबलो) और श्री अमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गनाइजेशन (एसएवाईबीओ) के प्रतिनिधियों के साथ रविवार को सीईओ ने बैठक कर यात्रा के दौरान लंगर व्यवस्था पर चर्चा की।
विज्ञापन
साथ ही उनके सुझाव लिए। सीईओ ने बताया कि दो जुलाई से 29 अगस्त तक चलने वाली यात्रा में यात्रियों की सुरक्षा को गंभीरता से लिया जाएगा। एनडीएमए के सुझावों पर अमल किया जा रहा है। लंगर व्यवस्था में बोर्ड के नियमों को कड़ाई से लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
18 जुलाई 2014 को बालटाल में लंगर स्थल पर हुई आगजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लंगर संस्थानों और अन्य एजेंसियों में मजबूत समन्वय बनाया जाएगा। सभी सुरक्षा एजेंसियों को यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। सीईओ ने लंगर संगठनों ओर से उठाए गए मुद्दों और सुझावों पर अमल करने का भरोसा दिलाया।