{"_id":"37e0551d74d4adc992ff077886d8acd9","slug":"nda-govt-to-stop-pmrp-given-by-upa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर को बड़ा झटका देने जा रहे हैं पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर को बड़ा झटका देने जा रहे हैं पीएम मोदी
राघवेंद्र नारायण मिश्र/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीए की ओर से जम्मू कश्मीर के लिए शुरू की गई 36 हजार करोड़ रुपये की प्रधानमंत्री पुनर्निर्माण योजना (पीएमआरपी) पर बंद होने के खतरा मंडराने लगा है। केंद्र ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर पीएमआरपी की तर्ज पर नई योजना शुरू करने की तैयारियां तेज कर दी हैं। मोदी अगले माह जम्मू कश्मीर दौरे के क्रम में 50 हजार करोड़ की लंबी अवधि की नई विकास योजना लांच कर सकते हैं।
विज्ञापन
केंद्र ने नई योजना पर जम्मू कश्मीर सरकार से भी प्रस्ताव लिया है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय के सचिव (व्यय) रतन पी वाटल ने जम्मू कश्मीर दौरे के क्रम में बाढ़ पुनर्वास योजनाओं के अलावा पीएमआरपी पर भी राज्य सरकार के अधिकारियों से विचार विमर्श किया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 2004 में पीएमआरपी की शुरुआत की थी। विशेष पैकेज के तहत यह योजना शुरुआत में 24 हजार करोड़ की योजना बनाई गई थी, जो बाद में बढ़ाकर 36 हजार करोड़ की कर दी गई।
विज्ञापन
पांच वर्ष के इस कार्यक्रम के तहत कुल बिजली उत्पादन समेत 67 योजनाएं तय की गईं थीं जिनमें से 10 साल बाद भी सिर्फ 39 ही पूरी हुईं हैं। एनडीए सरकार इस कार्यक्रम की धीमी गति से असंतुष्ट है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक एनडीए सरकार पुरानी योजनाओं को नए नाम से जारी रखेगी। पीएमआरपी का नाम बदल जाएगा और पुरानी योजनाओं के साथ नई योजनाएं इसमें शामिल हो सकती हैं। पूरे प्रोजेक्ट के लिए अतिरिक्त फंडिंग की भी व्यवस्था हो रही है।
विज्ञापन