इंटरनेट बंद रहने से नहीं निकाल पाए एडमिट कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में अस्थायी तौर पर बंद हुई इंटरनेट सेवा के कारण शनिवार को नेशनल डिफेंस एकेडमी (एडीए)/नेवल एकेडमी (एनए) दूसरी परीक्षा के एडमिट कार्ड पाने के लिए हजारों विद्यार्थी परेशान रहे।
एडमिट कार्ड पाने के लिए कई उम्मीदवारों ने पंजाब का रुख किया। लेकिन अधिकांश उम्मीदवार देर रात तक इस कार्ड को पाने के जुगाड़ में लगे रहे। रविवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में एनडीए/एनए की परीक्षा आयोजित हो रही है।
इससे पूर्व अप्रैल 2015 में एनडीए पहली परीक्षा का आयोजन किया गया था। दूसरी एनडीए परीक्षा के लिए 20-6-2015 को नोटिफिकेशन जारी हुई थी। इसमें 17-7-2015 को उम्मीदवारों के आवेदन लिए गए और 27-9-2015 को परीक्षा आयोजित की जा रही है।
इन तीन कालेजों में होनी है परीक्षा
परीक्षा के लिए शहर के जीजीएम साइंस कालेज, एमएएम कालेज, महिला कालेज गांधीनगर, महिला कालेज परेड आदि परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शेड्यूल के मुताबिक सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक गणित और दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक जनरल एविल्टी टेस्ट की परीक्षा आयोजित होगी।
आवेदन जमा करवाने पर उम्मीदवारों को एक रजिस्ट्रेशन नंबर जारी होता है। जिसमें इंटरनेट के माध्यम से संबंधित साइट पर रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर एडमिट कार्ड मिलता है। हालांकि यह प्रक्रिया करीब एक माह पहले ही शुरू की गई थी। लेकिन अधिकांश उम्मीदवार आखिर में ही एडमिट कार्ड निकालते हैं।
मगर ईद पर खराब माहौल को देखते हुए इंटरनेट सेवा बंद कर देने से शनिवार को बड़ी संख्या में उम्मीदवार एडमिट कार्ड के लिए परेशान रहे। इसमें कईयों ने खुद या अपने सगे संबंधियों से साथ लगते राज्य पंजाब के साइबर कैफों में जाकर एडमिट कार्ड निकलवाए। एक उम्मीदवार हरनाम सिंह ने बताया कि शनिवार को इंटरनेट सेवा बंद रहने से वह एडमिट कार्ड नहीं निकाल पाए। उन्हें परीक्षा को लेकर चिंता हो रही है।
फोटो आईडी मान्य होगी-मंडलायुक्त
मंडलायुक्त जम्मू डा. पवन कोतवाल के अनुसार एनडीए परीक्षा में एडमिट कार्ड न लाने वाले उम्मीदवारों की फोटो आईडी मान्य होगी। उनकी आईडी से शिनाख्त करके परीक्षा में बैठने की इजाजत दी जाएगी। फिलहाल शनिवार देर रात से इंटरनेट सेवा के बहाल होने की उम्मीद है। इसमें रविवार सुबह भी उम्मीदवार एडमिट कार्ड निकलवा सकते हैं।