{"_id":"0ae75df32f68eba375f2aa0684c79d66","slug":"nc-workers-joined-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई नेकां कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई नेकां कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
Updated Sun, 03 Aug 2014 02:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य की गठबंधन सरकार में पैदा हुई दरार का प्रभाव जिले के दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। बुद्धल दरहाल विधानसभा क्षेत्र से नेकां के कई कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थाम कर पार्टी को जमीनी सतह पर मजबूत बनाने के लिए कसमें खाईं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व डीसी इकबाल मलिक और करामतुल्ला मलिक ने बुद्धल के दूर दराज के क्षेत्रों पलयारनी, रोसीवाला और सेरूवाला क्षेत्रों का दौरा किया।
विज्ञापन
अपने दौरे के दौरान उन्होंने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस की नीतियों के बारे में जनता को बताया। जनता को भरोसा दिलाया कि यदि आगामी विस चुनाव में कांग्रेस को सत्ता में आने का अवसर मिलता है तो इन क्षेत्रों में बिजली, पानी एवं सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं प्रदान करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
वहीं इस अवसर पर करीब 50 से भी अधिक नेकां कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी के लिए कार्य करने और लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने का संकल्प लिया।
नेकां छोड़ क्रांग्रेस का दामन थामने वाले चौधरी मोहम्मद बशीर ने इस अवसर पर कहा कि नेकां नेताओं ने पिछले करीब छह वर्षों में केवल हमारे साथ धोखे की सियासत की है।
चुनाव से पहले यहां का दौरा कर वादा किया था कि सत्ता में आते ही सड़क निकाल कर क्षेत्र को राजोरी के साथ जोड़ा जाएगा, लेकिन आज तक कभी नजर नहीं आए। कांग्रेस का दामन थामने वाले मुख्य चौधरी मोहम्मद इदरीस, चौधरी गुलाम हुसेन, नसीर अहमद, मोहम्मद हुसेन, मोहम्मद रजाक, लाल हुसेन, चौधरी गुलाम नभी हैं।