{"_id":"a5345dcb5999ac975bf669452a724a0f","slug":"nc-workers-bawal-in-kalakot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाकोट में नेकां कार्यकर्ताओं का बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालाकोट में नेकां कार्यकर्ताओं का बवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 20 Dec 2014 09:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की कालाकोट विधानसभा क्षेत्र में नेकां कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पोलिंग बूथ एजेंट के साथ मारपीट की। भाजपा प्रत्याशी के घर जमकर पथराव किया और कार्यकर्ता के घर में आग भी लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी जमकर पथराव किया और पुलिस वाहनों के शीशे तोड़े डाले, जिससे पांच पुलिस के जवान घायल हो गए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कालाकोट के सियालसुई पोलिंग बूथ नं 34 पर नेकां कार्यकर्ताओं ने जबरन मतदान करने का प्रयास किया। वहीं मौजूद भाजपा की महिला पोलिंग बूथ एजेंट खातून बेगम ने इसका विरोध किया तो नेकां कार्यकर्ताओं ने महिला के साथ दुर्व्यवहार करते हुए घसीट कर पोलिंग बूथ से बाहर निकाल दिया। शाम चार बजे मतदान खत्म होने के कुछ देर बाद नेकां कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी अब्दुल गणी कोहली के घर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
कालाकोट के भाजयुमो ब्लाक अध्यक्ष ने बताया कि नेकां कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के कालाकोट के बल्ली स्थित घर पहुंच कर जान से मारने के लिए उनके घर हमला किया था। लेकिन वह घर में मौजूद नहीं थे। पथराव से घर की खिड़कियों को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके बाद नेकां कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ता बशीर अहमद के घर के पास घास के ढेर को आग लगा दी।
विज्ञापन
वहां मौजूद कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की। सूखे घास में लगी आग कुछ ही देर में घर तक पहुंच गई। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने आग पर काबू पा लिया। हमले में भाजपा के सरना क्षेत्र के सरपंच मीर अहमद, कार्यकर्ता मकबूल हुसैन और अजय कुमार घायल हो गए। महिला सहित सभी घायलों को कालाकोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर भी नेकां कार्यकर्ताओं ने जमकर पथराव किया और पुलिस वाहनों के शीशे तोड़े डाले। जिससे पांच पुलिस के जवान घायल हो गए। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसएसपी राजोरी डा. हसीब मुगल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात नेकां कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।