फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NC might support PDP in Jammu Kashmir

पीडीपी-नेकां के बीच पकने लगी सियासी खिचड़ी

Tue, 13 Jan 2015 03:34 PM IST
Updated Tue, 13 Jan 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
NC might support PDP in Jammu Kashmir

रियासत में राज्यपाल शासन के बीच लोकतंत्र बहाली के लिए विभिन्न पार्टियों की ओर से सरकार बनाने की कोशिशें भी जारी हैं। प्रयास है कि जल्द ही रियासत में नई सरकार अस्तित्व में आए। ताजा घटनाक्रम में पीडीपी और नेकां के बीच खिचड़ी पकने की खबर है।

विज्ञापन


कुछ निर्दलीयों की मदद से पूरे छह साल तक लोकप्रिय सरकार का खाका खींचने की दिशा में पहल हुई है। सोमवार को नेकां की कोर कमेटी ने कार्यकारी अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला की मौजूदगी में राज्य में उत्पन्न राजनीतिक अस्थिरता की स्थिति पर चिंता जताते हुए सरकार बनाने के लिए पहल करने पर बल दिया।
विज्ञापन


नेकां के कश्मीर संभाग प्रमुख नसीर असलम वानी ने बताया कि कोर कमेटी ने राजनीतिक अस्थिरता को जल्द खत्म करने पर बल दिया है। राज्य के व्यापक हित को देखते हुए पार्टी गतिरोध खत्म करना चाहती है। पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वह सरकार बनाने के लिए भाजपा से हाथ नहीं मिलाएगी। पीडीपी को हर तरह से उसका समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय संप्रभुता के साथ खिलवाड़

NC might support PDP in Jammu Kashmir
तीन घंटे तक चली बैठक में चुनाव परिणामों की समीक्षा के साथ ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई। सभी की राय थी कि राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया शुरू होनी चाहिए। लेकिन राज्य के विशेष स्वरूप का ख्याल रखा जाना चाहिए।

सूत्रों ने बताया कि राज्य में भाजपा गठजोड़ से बनने वाली सरकार की दशा में पार्टी को होने वाले लाभ-हानि पर भी चर्चा की गई। कहा गया कि यदि भाजपा-पीडीपी की सरकार बनी तो यहां की क्षेत्रीय संप्रभुता के साथ खिलवाड़ हो सकता है।

कश्मीर की मूलभूत समस्याओं तथा जनाकांक्षाओं की पूर्ति होने में विलंब हो सकता है। इस वजह से क्षेत्रीय पार्टियां ही मिलकर सरकार बनाएं तो बेहतर है। बैठक में सभी ने एक राय से पीडीपी को सरकार बनाने के लिए खुला समर्थन देने पर सहमति जताई।

सियासी महकमे में हलचल तेज

NC might support PDP in Jammu Kashmir

पीडीपी-नेकां के बीच नजदीकियां बढ़ने की खबर से सियासी महकमे में हलचल तेज हो गई है। सभी इस संभावित गठजोड़ के निहितार्थ निकालने में लगे हुए हैं। हालांकि, पीडीपी और भाजपा दो बड़ी पार्टियों के रूप में चुनाव में उभरकर सामने आई हैं।

भाजपा और पीडीपी के अपने-अपने एजेंडे पर कायम रहने से गठबंधन पर कोई फैसला फिलहाल नहीं हो पाया है। पहली बार सरकार बनाने के लिए भाजपा ने पीडीपी और नेकां दोनों से बातचीत जारी रखी है।

कोर कमेटी ने पीडीपी को समर्थन देने के फैसले को दोहराया है। अब पीडीपी पर ही निर्भर है कि वह सरकार बनाने की दिशा में पहल करे। राज्य के व्यापक हित में हमारा पूरा समर्थन रहेगा। -नसीर असलम वानी, प्रधान कश्मीर संभाग, नेकां

क्या है नया नंबर गेम

NC might support PDP in Jammu Kashmir

पीडीपी 28
भाजपा 25
नेकां 15
कांग्रेस 12
पीपुल्स कांफ्रेंस 02
पीडीएफ 01
सीपीआई एम 01

स्थितियां ज्यों की त्यों हैं। नेकां ने समर्थन देने की बात की है तो इस पहलू पर भी विचार किया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही रियासत में मजबूत और स्थायी लोकतांत्रिक सरकार अस्तित्व में आएगी जो अवाम का ख्याल रखेगी। - नईम अख्तर, प्रवक्ता-पीडीपी

सरकार गठन के सारे विकल्प खुले हैं। कें् द्रीय नेतृत्व इस दिशा में प्रयास कर रहा है। जल्द ही राज्य को लोकप्रिय तथा मजबूत सरकार मिलेगी जो उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सतत प्रयासरत रहेगी। - डा. निर्मल सिंह, वरिष्ठ नेता, भाजपा
निर्दलीय 03

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed