फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nc is not Greedy for power

पार्टी सत्ता की लोभी नहीं : नेशनल कांफ्रेंस

Mon, 18 Jan 2016 10:17 AM IST
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
nc is not Greedy for power
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सरकार गठन के लिए भाजपा के साथ गठबंधन किए जाने की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सत्ता की लोभी नहीं है।
विज्ञापन


वह अपनी विचारधाराओं से किसी प्रकार का समझौता नहीं कर सकती। न ही इस प्रकार के समझौते कर सत्ता में भागीदारी की इच्छुक है।

उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला ने काल्पनिक परिस्थितियों में और एक काल्पनिक सवाल के जवाब में सिर्फ इतना कहा था कि यदि भाजपा की ओर से कोई प्रस्ताव आता है तो उस पर पार्टी की वर्किंग कमेटी की बैठक में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन

फारूक बोले, विधानसभा भंग कर चुनाव हो

nc is not Greedy for power

नेशनल कांफ्रेंस के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री डा. फारूक अब्दुल्ला ने भाजपा की ओर से प्रस्ताव आने पर विचार करने संबंधी बयान पर अगले ही दिन यू टर्न लेते हुए कहा कि यदि पीडीपी और भाजपा सरकार बनाने में विफल रहती है तो विधानसभा को भंग कर नए चुनाव कराए जाने चाहिए।

पत्रकारों से कहा कि उन्होंने कभी यह नहीं कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के साथ जाएगी। उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि पीडीपी को भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाना चाहिए क्योंकि उन्हें जनादेश मिला है।

साथ ही पार्टी वर्किंग कमेटी की बैठक में किसी भी मुद्दे पर बात की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उनके पास 15 विधायक ही हैं। ऐसे में सरकार गठन की बात कैसे की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार गठन में देरी से सीमावर्ती राज्य होने के नाते से कई दिक्कतें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed