फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nc govt will once again in jammu kashmir

राज्य में एक बार फिर होगी नेकां सरकार: डा.फारूक

Thu, 06 Aug 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 06 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
nc govt will once again in jammu kashmir

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के वरिष्ठ नेता डा.फारूक अब्दुल्ला ने राज्य सरकार को विफल बताया। उन्होंने कहा अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट होने की सलाह देते हुए कहा कि एक बार फिर राज्य में नेकां सरकार होगी।

विज्ञापन


वीरवार को डा.फारूक अब्दुल्ला मेंढर के दौरे के दौरान एक सभा को संबोधित कर रहे थे जहां उनके साथ जम्मू संभाग के नेकां अध्यक्ष देवेंद्र सिंह राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेंढर डाकबंगला में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए डा.फारूक अब्दुल्ला ने राज्य की पीडीपी व भाजपा गठबंधन सरकार को विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि जब से यह सरकार आई है, राज्य में बेरोजगारी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि तरक्की के कामों को भी रोक दिया गया है। जिन -जिन कार्यों को पूरा किया गया है, उनकी पेमेंट अभी तक नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से मुलाजिमों के खिलाफ रही है और नई भर्ती नीति भी पढ़े लिखे युवाओं के हित में नहीं है।

उन्होंने भाजपा व पीडीपी सरकार को भ्रष्टाचारी सरकार करार दिया। उन्होंने इस मौके पर हिंदू-मुसलिम भाईचारा कायम रखने की बात कही। वहीं नेकां कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत बनाने में कारगर भूमिका निभाने की सलाह देते हुए कहा कि जल्द ही नेकां की सरकार एक बार फिर राज्य में होगी।


क्योंकि राज्य में मौजूदा सरकार पूरी तरह से असफल हो गई है। वहीं, नगरोटा के विधायक देवेंद्र राणा व मेंढर के विधायक जावेद अहमद राणा ने भी राज्य सरकार को भ्रष्ट बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed