{"_id":"6251f320f01b3f505e3b346b","slug":"navratr-jammu-city-news-jmu257468835","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने की महागौरी की अराधना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा अष्टमी पर भक्तों ने की महागौरी की अराधना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। चैत्र नवरात्र की दुर्गा अष्टमी पर सुबह से ही महामाई के मंदिरों में भक्तों तांता लगा रहा। इस दौरान मां भगवती के आठवें स्वरूप मां महा गौरी के दर्शन कर प्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की। दुर्गा अष्टमी के अवसर पर अलसुबह से श्रद्धालुओं का मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा है।
शहर के प्रसिद्ध बावे वाली माता मंदिर, महामाया मंदिर और कोल कंडली मंदिर में हजारों की संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही कई भक्तों ने अष्टमी पर सूर्य पुत्री तवी नदी में साख विसर्जित करते हुए नवरात्र का व्रत पूर्ण किया। हालांकि नवमी पर ही अधिकांश लोग साख का विसर्जन करते है। चैत्र नवरात्र का रविवार को समापन होगा। नवमी पर कंजन पूजन के साथ साख का विजर्सन किया जाएगा।
दुर्गा अष्टमी पर दो दिवसीय वार्षिक हवन शुरू
दुर्गा अष्टमी पर कश्मीरी पंडित सभा अंबफला में दो दिवसीय वार्षिक हवन का आगाज हुआ। इसमें कश्मीरी पंडित समुदाय ने आहुतियां डाल कर सुख शांति की कामना की। सभा के अध्यक्ष केके खोश ने बताया कि हर साल अष्टमी और नवमी पर सभा की ओर से हवन किया जाता है। पूर्व पुलिस महानिदेशक कुलदीप खुड्डा, पूर्व एमएलसी अजय भारती, प्रो. आशो आइमा आदि मौजूद रहे।