फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   natrang, sunday drama series

Jammu News: नाटक पर्दा उठने से पहले... ड्रामा करने पर पति को कोसा, खुद नायिका बनीं तो करने लगी रिहर्सल

विज्ञापन
natrang, sunday drama series
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। नटरंग ने साप्ताहिक थिएटर शृंखला संडे थिएटर में रविवार को कच्ची छावनी में हिंदी नाटक पर्दा उठने से पहले प्रस्तुत किया। राजिंदर कुमार शर्मा द्वारा लिखित और नीरज कांत द्वारा निर्देशित नाटक एक ऐसे शख्स की कहानी है जिसे एक्टिंग का शौक है, लेकिन पत्नी को ये पसंद नहीं है।
शीला पति अनिल को कोसते कहती है कि किसी के पति को नौटंकी की लत नहीं लगनी चाहिए। अगर वह जिंदगी में ड्रामा चाहता है तो वे उसे माता-पिता के घर भेज दे। बाद में अनिल शीला की तारीफ करते कहता है कि अब नाटक की नायिका वीना नहीं बल्कि वह है, क्योंकि वीणा कहीं चली गई है और परसों उसका नाटक है। अब अनिल शीला को रिहर्सल करवाने लगता है, तभी एक आदमी एंट्री पास लेने आता है। अनिल फिर से रिहर्सल शुरू करता है तो पड़ोसी माखन लाल प्रवेश करता है और बेकार की बातों में समय बर्बाद करने लगता है। इसी बीच बेटा मुन्नू आ जाता है। वे बहाने से मुन्नू को बाहर भेजते हैं और आखिरी सीन की रिहर्सल करने लगते हैं, जिसमें अनिल मुन्नू की खिलौना पिस्तौल शीला की ओर तानता है और डायलॉग बोलने लगता है। शोर सुनकर पड़ोसी पिंडीदास और सुब्रमण्यम आ जाते हैं और समझते हैं कि अनिल शीला को गोली मार रहा है। बमुश्किल से वह दोनों को शांत करवाता है। अंत में वीणा आती है और जब शीला को उसके बारे में पता चलता है तो वह अनिल को बेनकाब करती है कि यह वही वीणा है जिसके बारे में बुरी बातें कर रहा था। यह सब सुनकर वीणा चली जाती है। अनिल कहता है कि उसका नाटक पर्दा उठने से पहले ही खत्म हो गया।
विज्ञापन

युवा कलाकारों में चिराग आनंद, अभिमन्यु चौधरी, सुमित बंदराल, महक सिंह, पलशिन दत्ता, हर्ष डोगरा, निखिल शर्मा, चैतन्य शेखर और सोनाली शर्मा शामिल थे। लाइट एवं संगीत का संचालन नीरज कांत ने किया। प्रस्तुतियां महीक्षित सिंह द्वारा की गईं और शो का संचालन मोहम्मद यासीन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed