फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   natrang, sunday drama series

Jammu News: गिरगिट नाटक का मंचन, सही को गलत, गलत को सही कह कर बदली स्थिति

विज्ञापन
natrang, sunday drama series
नटरंग स्टुडियों की ओर से भ्रष्टाचार पर आधारित नाटक में अ​भिनय करते कलाकार     नटरंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। नटरंग की ओर से संडे थिएटर में गिरगिट नाटक का मंचन किया गया। इसे नीरज कांत द्वारा निर्देशित किया गया। नाटक वर्तमान सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था पर करारा व्यंग्य साबित हुआ। इसका रूपांतरण जम्मू की मिट्टी में गहराई से निहित था और नाटकीय संरचना ने दर्शकों को ऐसा महसूस कराया जैसे वे अपनी कहानी देख रहे हैं। जब भी मंचन होता है तो उसमें कोई न कोई अति समसामयिक एवं परिस्थितिजन्य पहलु को जोड़ा जाता है।

गिरगिट नाटक की कहानी एक कुत्ते और भ्रष्ट पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सही या गलत की परवाह किए बिना हर बार गिरगिट की तरह रंग बदलती है। मंचीय प्रक्रिया तब शुरू होती है जब एक कुत्ते ने जेबकतरे को काट लिया। राहगीर ने कहा कि कुत्ता स्थानीय मंत्री का है क्योंकि उसने ऐसे कुत्ते को उनके बंगले के आसपास घूमते देखा था। इसका पता चलते ही अधिकारी कुत्ते को पकड़ने के बजाय जेबकतरे को पीटना शुरू कर देता है। अधिकारी का दावा है कि मंत्री का कुत्ता तब तक नहीं काट सकता, जब तक उसे मजबूर न किया जाए। जब वह पिटाई कर रहा होता है तो भीड़ में एक अन्य व्यक्ति देखता है कि स्थानीय मंत्री ने ऐसा कुत्ता नहीं रखा है, क्योंकि वह केवल शिकारी कुत्तों को रखने के लिए जाने जाते हैं। इस पर कुत्ते की पिटाई की जाती है और जेबकतरे को मुआवजा दिलाने के लिए मालिक की तलाश जारी रहती है। कुत्ते की पिटाई तब तक चलती है जब तक मंत्री का कोई नौकर घटनास्थल पर नहीं आ जाता। पहले तो उसने कुत्ते को पहचानने से इंकार कर दिया लेकिन बाद में उसकी पहचान मंत्री के भाई के कुत्ते के रूप में की जो दिल्ली से आया था। मगर कुत्ता मंत्री का निकला। यहां से कुत्ते को पूरे प्रोटोकॉल के साथ घर ले जाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed