{"_id":"648e1cc793d177ad60027658","slug":"natrang-studio-film-screening-jammu-news-c-10-jam1008-142551-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एक वीर सैनिक की कहानी है गुलाब गाथा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एक वीर सैनिक की कहानी है गुलाब गाथा
विज्ञापन
नटरंग स्टूडियो थियेटर में गुलाब गाथा फिल्म की स्क्रीनिंग की गई
जम्मू। महाराजा गुलाब सिंह के 201वें राज्याभिषेक दिवस पर नटरंग स्टूडियो थियेटर में गुलाब गाथा फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। लेखन और निर्देशन पद्मश्री बलवंत ठाकुर द्वारा किया गया। बलवंत ठाकुर ने कहा कि फिल्म स्क्रीनिंग का उद्देश्य युवा पीढ़ी को समृद्ध इतिहास के बारे में शिक्षित करना है। दुर्भाग्य है - शिक्षा व्यवस्था में स्थानीय इतिहास नहीं पढ़ाया जाता। इस कारण युवा पीढ़ी इतिहास और संस्कृति से अलग है। फिल्म गुलाब गाथा एक सैनिक की कहानी है जो हर चीज में बड़ी सफलता हासिल करता है। लाहौर दरबार के प्रति उनकी निर्विवाद आज्ञाकारिता, बिना शर्त बलिदान और एक राज्य की अवधारणा को महत्व दिया गया है। नेताओं की महानता उनके कार्यों में नहीं, बल्कि लोगों की नजरों में किस तरह साकार हुई है, यह फिल्म बताती है। ब्यूरो
सभा ने मनाया महाराजा गुलाब सिंह का राज तिलक दिवस समारोह
जम्मू। युवा राजपूत सभा ने महाराजा गुलाब सिंह का 201वां राज तिलक दिवस समारोह जिया पोता घाट अखनूर में मनाया। प्रधान विक्रम सिंह के साथ सभा के सदस्य और अन्य गणमान्य ने महाराजा को श्रद्धांजलि दी। मंच पर कहा कि डोगरा इतिहास पर काम करने की जरूरत है और इसे जल्द किताबों में लाना चाहिए।जिया पोता घाट वह स्थान है, जहां महाराजा रणजीत सिंह ने 17 जून, 1822 को साहसी व विश्वासपात्र सैनिक गुलाब सिंह का राज्याभिषेक किया था और गुलाब सिंह को जम्मू कश्मीर का पहला महाराजा बनाया गया। महाराजा गुलाब सिंह ने शासनकाल में जम्मू-कश्मीर को विशाल राज्य बनाया था। संवाद