फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national vice president of the BJP Shyam Jaju says only some people were getting benefit of 370

भाजपा नेता ने मां वैष्णो देवी के दरबार में टेका माथा, बोले 370 का कुछ लोगों को ही मिल रहा था लाभ

Mon, 23 Sep 2019 10:02 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 23 Sep 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
national vice president of the BJP Shyam Jaju says only some people were getting benefit of 370
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू - फोटो : फाइल, अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने कहा कि अनुच्छेद-370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर का चतुर्दिक विकास होगा। इसके जरिये लोगों को यह अहसास होगा कि इस अनुच्छेद के रहने से कितना पिछड़ापन था। चंद लोगों को ही इसका लाभ मिल पा रहा था।
विज्ञापन


माता वैष्णो देवी के दरबार में हाजिरी लगाकर लौटे जाजू ने कहा कि 370 हटने से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, सरदार पटेल, अटल बिहारी वाजपेयी का सपना साकार हुआ है। अब यहां केवल विकास की धारा बहेगी। सभी लोगों को समान रूप से विकास का अवसर मिलेगा। केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जम्मू-कश्मीर व लद्दाख दोनों का विकास होगा। बस थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


उन्होंने महाराजा हरि सिंह को उनके जन्मदिवस पर याद करते हुए कहा कि वह केवल जम्मू कश्मीर के नहीं पूरे देश की विरासत हैं। भारत के साथ जम्मू कश्मीर का विलय कर उन्होंने पूरे हिंदुस्तान पर उपकार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दौरे के दौरान उन्होंने माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सीईओ सिमरनदीप सिंह से भी मुलाकात की। श्राइन बोर्ड की सुविधाओं से प्रभावित होकर उन्होंने केदारनाथ में भी इसी प्रकार की व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए एक टीम भेजने का भरोसा दिलाया। उनके साथ भाजपा नेता कुलदीप सिंह भी थे, जिन्होंने अमरनाथ यात्रा तथा वैष्णो देवी यात्रा के अनुभवों को साझा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed