फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Security Advisor Ajit Doval is on a visit to Jammu and Kashmir

सीक्रेट मिशन पर कश्मीर पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, खुफिया एजेंसियों के साथ बैठक

Fri, 26 Jul 2019 12:25 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 26 Jul 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
National Security Advisor Ajit Doval is on a visit to Jammu and Kashmir
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल - फोटो : फाइल, अमर उजाला

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल सीक्रेट मिशन के तहत घाटी के दौरे पर श्रीनगर पहुंचे हैं। उन्होंने आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके साथ ही बाबा बर्फानी के दर्शन भी किए।सूत्रों के अनुसार एनएसए बुधवार को श्रीनगर पहुंचे। श्रीनगर पहुंचने पर उन्होंने सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों के आला अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कर घाटी के मौजूदा हालात तथा सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी हासिल की। दौरे को टॉप सीक्रेट रखा गया था और श्रीनगर पहुंचने से कुछ पहले ही संबंधित अधिकारियों को जानकारी देकर बैठक के बारे में बताया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एनएसए ने राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम, डीजीपी दिलबाग सिंह, आईजी एसपी पाणि से मुलाकात की। उनके साथ दिल्ली से आईबी के एक आला अधिकारी भी आए हैं। उनके शुक्रवार को दिल्ली लौटने की खबर है। हालांकि, उनके दौरे पर किसी अधिकारी ने कुछ भी टिप्पणी नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुच्छेद 370 व 35ए हटाने की अटकलें
मोदी सरकार के दोबारा सत्ता में आने के बाद डोभाल का यह पहला घाटी दौरा है। जब लोगों के बीच उनके सीक्रेट मिशन पर घाटी में आने की चर्चा आम हुई तो अनुच्छेद 370 व 35ए को हटाने को लेकर अटकलें तेज हो गईं। चर्चा रही कि इसे हटाने से पहले वे सुरक्षा व्यवस्था की स्थितियों का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed