फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national panthers party will bycott the loksabha bie election in kashmir

जम्मू कश्मीर में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगी नेशनल पैंथर्स पार्टी

Tue, 21 Mar 2017 01:46 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 21 Mar 2017 01:46 PM IST
विज्ञापन
national panthers party will bycott the loksabha bie election in kashmir
लोकसभा उपचुनाव का बहिष्कार - फोटो : Demo Photo

जेके नेशनल पैंथर्स पार्टी के मुख्य संरक्षक प्रो. भीम सिंह ने श्रीनगर में सोमवार को कश्मीर एग्जीक्यूटिव कमेटी की बैठक में लोकसभा उपचुनाव का बहिष्कार करने का ऐलान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पीडीपी-भाजपा की गठबंधन सरकार ने अपने नुमाइंदों और दूसरे अन्य लोगों को सुरक्षा कवच दे रखा है।

विज्ञापन


लेकिन पैंथर्स पार्टी को कोई सुरक्षा नहीं दी गई है। जिससे पार्टी चुनाव का बहिष्कार करती है। उन्होंने सरकार पर अन्य दलों के साथ भेदभाव की नीति अपनाने का आरोप लगाया। घाटी से सर्दियों में 60 फीसदी मतदाता (श्रमिक) व अन्य लोग दूसरे राज्यों में विस्थापन कर जाते हैं। इस मुद्दे को भारतीय चुनाव आयोग के समक्ष भी रखा गया है। सचिवालय जम्मू में चल रहा है, ऐसे में चुनाव में कितनी पारदर्शिता हो सकती है। पार्टी के नुमाइंदों को बिना सुरक्षा के खतरा है।
विज्ञापन


इस बीच श्रीनगर में सोमवार को नामांकन भरने पहुंचे एनसीपी के उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद पाल के साथ पार्टी नेता ठाकुर रंधीर सिंह ने एनसी-कांग्रेस पर रियासत में राजनीतिक वातावरण खराब करने का आरोप लगाया। दोनों दलों ने राज्य को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और भाईभतीजावाद दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed