फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National confrance

नेकां ने किया पहाड़ी जिला इकाई का गठन

विज्ञापन
National confrance
तीसरी बार नेकां के पहाड़ी जिला प्रधान बनने पर रोमी खजूरिया का स्वागत करते पार्टी नेता, संवाद। - फोटो : KATHUA
बिलावर। देवल गांव में बुधवार को नेशनल कांफ्रेंस की हुई एक बैठक में रोमी खजूरिया को पहाड़ी जिले का प्रधान घोषित किया गया। रोमी को यह जिम्मेदारी पार्टी ने तीसरी बार सौंपी है।
विज्ञापन

नेशनल कांफ्रेंस ने पहाड़ी जिले की इकाई का गठन करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया। इस दौरान पार्टी के सचिव महेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री प्रेम सागर अजीज मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी की सहमति से रोमी खजूरिया को पहाड़ी जिले का प्रधान बनाया गया। इसके अलावा बिलावर ब्लॉक के प्रधान जितेंद्र मल्होत्रा और सचिव की जिम्मेदारी योगराज उपाध्याय को सौंपी गई।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लॉक इकाइयों का गठन भी किया गया, जिसमें नगरोटा ब्लॉक का प्रधान जोगराज पाधा और सचिव सत्य प्रकाश को बनाया गया। वहीं, मांडली ब्लॉक में ताराचंद शर्मा को प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई, और ब्लॉक सचिव के लिए सागर चंद के नाम पर सहमति बनी। इसी तरह जिले का युवा प्रधान साहिल सिंह को बनाया गया, महिला मोर्चा की जिम्मेदारी आशु राजपूत को सौंपी गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रेम सागर ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed