फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national conference walkout from j&k assembly

J&K: बर्फवारी के दौरान बिजली संकट के खिलाफ नेकां का हंगामा, वाकआउट

Tue, 17 Jan 2017 08:15 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 17 Jan 2017 08:15 PM IST
विज्ञापन
national conference walkout from j&k assembly
जम्मू कश्मीर विधानसभा - फोटो : AMAR UJALA
कश्मीर में बर्फवारी के दौरान बिजली संकट के विरोध में नेशनल कांफ्रेंस ने विधानसभा में हंगामा किया। सरकार के उत्तर से असंतुष्ट नेकां सदस्यों ने सदन की कार्यवाही का वाकआउट भी किया। बाद में नेकां सदस्य फिर सदन में आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नेकां के अली मोहम्मद सागर ने बिजली संकट का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार के दावों की पोल खुल गई है।
विज्ञापन


कश्मीर में बर्फवारी के दौरान कई इलाकों में दो-तीन दिनों से बिजली नहीं है। सरकार लगातार बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का दावा कर रही है जबकि इलाकों में बिजली संकट कायम है। नेकां के मोहम्मद अकबर लोन, शेख इशाक जब्बार और अन्य सदस्यों ने अपने इलाकों में बिजली संकट का ब्योरा देते हुए सरकार को बिजली आपूर्ति के मोर्चे पर फेल बताया।
विज्ञापन


नेकां के अन्य सदस्यों ने भी इसका समर्थन किया। मियां अल्ताफ ने वेल में आकर सरकार के खिलाफ गुस्सा जताया। उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने कहा कि कश्मीर के 80 प्रतिशत इलाकों में बिजली की आपूर्ति हो रही है। विभागीय अधिकारियों को बर्फबारी से प्रभावित इलाकों में बिजली व्यवस्था बहाल करने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

PHE विभाग में ट्रांसफर में रिश्वतखोरी का आरोप

national conference walkout from j&k assembly
विधानसभा में बोलते विधायक सत शर्मा - फोटो : AMAR UJALA
उन्होंने कहा कि सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बिजली आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की है। वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी जानकारी लेकर निर्देश दिए गए हैं। बिजली के अलावा अन्य नागरिक सुविधाओं और अन्य सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई है। 

उन्होंने कहा कि आवास और शहरी विकास विभाग के सचिव को कश्मीर में बर्फवारी के दौरान सभी की स्थिति की निगरानी के लिए वहां तैनात किया गया है। नेकां के अली मोहम्मद सागर ने सरकार के इन दावों को गलत बताया।

उन्होंने कहा कि कई इलाके पावर कट से जूझ रहे हैं और कई हिस्सों में बिजली बिल्कुल गायब है। निर्दलीय विधायक इंजीनियर रशीद ने पीएचई विभाग में ट्रांसफर में रिश्वत के लेनदेन का आरोप लगाया। मंत्री ने इन आरोपों को गलत बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed