फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Conference Supports Congress in Rajya Sabha Polls

नेकां से कांग्रेस का पुराना नाता: आजाद

Wed, 28 Jan 2015 09:52 PM IST
Updated Wed, 28 Jan 2015 09:52 PM IST
विज्ञापन
National Conference Supports Congress in Rajya Sabha Polls

राज्यसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस से गठजोड़ पर आजाद ने कहा कि नेहरू और शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के समय से कांग्रेस और नेकां का नाता रहा है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का कहना है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ठीक कहा है कि भारत सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर चले तो तेजी से विकास कर सकता है।

विज्ञापन


राज्यसभा की सीट के लिए नामांकन भरने के बाद आजाद ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा है कि मोदी सरकार को सबको साथ लेकर चलना पड़ेगा। चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, सिख हो या ईसाई या अन्य धर्मों के लोग हर को एक नजर से देखना होगा।
विज्ञापन


राज्यसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस से गठजोड़ पर आजाद ने कहा कि नेहरू और शेख मोहम्मद अब्दुल्ला के समय से कांग्रेस और नेकां का नाता रहा है। ऐसे में इस संबंध को बढ़ाया जा रहा है। राज्यसभा सीट पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि वह सीट जीतने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राणा ने कहा, भाजपा-पीडीपी का अपवित्र गठबंधन

National Conference Supports Congress in Rajya Sabha Polls

नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेकां के कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला के मध्य हुई बैठक के बाद राज्य सभा की चार सीटों में से तीन सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने का फैसला संयुक्त रूप से लिया गया है।

पार्टी इस फैसले का सम्मान करती है। डा. फारूक अब्दुल्ला को चुनाव में नहीं उतारे जाने के सवाल पर राणा ने कहा कि डा. फारूक की सेहत अभी पूरी तरह से ठीक नहीं है। ऐसे में गुलाम नबी आजाद पूरी तरह से सक्षम उम्मीदवार हैं।

नेकां के संभागीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा का कहना हैं कि भाजपा और पीडीपी का अंदरखाते राज्यसभा चुनाव में गठबंधन अपवित्र है और इससे रियासत के लोगों को कोई लाभ नहीं होगा।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राणा ने कहा कि पीडीपी 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर आई है। नेकां ने उसे समर्थन की भी घोषणा की थी, लेकिन पीडीपी ने भाजपा के साथ अपवित्र गठबंधन के लिए हाथ बढ़ाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed