फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   national conference said bjp-pdp government has failed

नेशनल कांफ्रेंस ने गठबंधन सरकार को विफल बताया

Mon, 02 Nov 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Mon, 02 Nov 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
national conference said bjp-pdp government has failed

नेकां ने गठबंधन सरकार पर जनता की समस्याओं के  हल करने के बजाय नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। सोमवार को जिले के वली नाला क्षेत्र में नेकां के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता करते हुए नेकां के प्रांतीय यूथ सचिव आकाश वर्मा ने पार्टी के कार्यकाल में किए कार्यों की सराहना की।

विज्ञापन


लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गठबंधन सरकार वोट के सियासत पर निर्भर है। चुनाव में जीत के बाद वह लोगों की समस्याओं को हल करने में असफल रही है। लोगों को मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। चुनाव में भाग लेने वाली सभी पार्टियों में नेकां ही सबसे बेहतर पार्टी है।
विज्ञापन


नेकां जनता के दुख-दर्द को हमेशा बांटती रही है। गठबंधन सरकार ने जूठे वादे कर जनता को आसमान से जमीन पर सीधा पटका है। जनता अपनी समस्याओं के हल के लिए दरदर की ठोकरें खा रही है। हाल ही में रियासत में नुकसान को लेकर सरकार द्वारा मुआवजा राशि जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर नेकां नेता लियाकत अली, विक्की तनोच, राकेश कुमार, सादिक हुसैन, महोमद शब्बीर, सुशील कुमार, सुनील आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed