फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   National Conference ready to support PDP

भाजपा-कांग्रेस गठबंधन जैसा है 'PDP-NC मिलन'

Wed, 14 Jan 2015 12:11 PM IST
Updated Wed, 14 Jan 2015 12:11 PM IST
विज्ञापन
National Conference ready to support PDP

रियासत की सियासत में उस वक्त नया मोड़ आ गया है, जब नेशनल कांफ्रेंस ने राज्यपाल को पत्र सौंप पीडीपी को समर्थन देने की बात कही है। इन दोनों पार्टियों का मिलन किसी के गले नहीं उतरेगा। दोनों ही दलों का आधार कश्मीर घाटी पर आधारित है।

विज्ञापन


दोनों पार्टियां एक ही स्पेस के लिए लड़ रही हैं। इनका इकट्ठे होना ऐसा ही है, जैसे भाजपा और कांग्रेस का एक होना। इन दोनों दलों की स्थिति उसी प्रकार है, जैसे उत्तर प्रदेश में मुलायम और मायावती की पाटियों और तमिलनाडु में डीएमके और एआईडीएमके का मिलना होना।
विज्ञापन


यह दल एक नहीं हो सकते। यह दल अपने-अपने प्रदेश में एक ही स्पेस के लिए लड़ती हैं। चूंकि नेकां सत्ता में रहना चाहती है, इसलिए वह पीडीपी को समर्थन देने की बात कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जम्मू में कांग्रेस को अवाम ने नकारा

National Conference ready to support PDP

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में एक सीधी बात सामने आई है। जम्मू में कांग्रेस को अवाम ने नकारा है और भाजपा को जनादेश दिया है। उसी तरह कश्मीर घाटी में पीडीपी को स्वीकार किया गया, जबकि नेशनल कांफ्रेंस को लोगों ने बाहर का रास्ता दिखाया है।

लोगों के जनादेश का सम्मान करना है तो जिन पार्टियों को लोगों ने जनादेश दिया है, वह सरकार बनाए। जिन्हें लोगों ने जनादेश नहीं दिया है, उन्हें सरकार में नहीं आना चाहिए। पीडीपी और भाजपा को ही मिलकर सरकार बनानी चाहिए।

यह सरकार कामयाब भी हो सकती है। इससे दोनों संभागों को बराबर का प्रतिनिधित्व मिलेगा। यह सही है कि पीडीजी और भाजपा की सोच एक जैसी नहीं है। लेकिन रियासत के विकास के लिए दोनों को हाथ मिला लेने चाहिए।

केंद्र में भाजपा की सरकार

National Conference ready to support PDP

केंद्र में भाजपा की सरकार है और ऐसे में जम्मू-कश्मीर की सरकार में उनकी भूमिका न होने से प्रदेश को केंद्रीय मदद के नुकसान की चर्चाएं आम हैं। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।

जम्मू-कश्मीर का जो हक है, उन्हें केंद्र से मिलेगा। देश में कई ऐसे राज्य हैं, जहां गैर भाजपा सरकारें हैं। उन्हें केंद्र से उनका हक मिलता है। ऐसा नहीं है कि केंद्र में सत्ताधारी दल की सरकार प्रदेश में न हो तो केंद्र उसे तंग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed