{"_id":"5fe6d0ef4b582d03f83e3a8d","slug":"national-conference-mp-lone-said-in-which-charge-action-was-taken-against-the-son-giving-no-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल कांफ्रेंस सांसद लोन बोले- बेटे के खिलाफ किस आरोप में कार्रवाई की गई, कोई जानकारी नहीं दे रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल कांफ्रेंस सांसद लोन बोले- बेटे के खिलाफ किस आरोप में कार्रवाई की गई, कोई जानकारी नहीं दे रहा
Sat, 26 Dec 2020 11:28 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 26 Dec 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
नेशनल कांफ्रेंस सांसद मोहम्मद अकबर लोन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला से नेशनल कांफ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन के बेटे हिलाल अकबर लोन को शुक्रवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। श्रीनगर से नदखई जाते समय पुलिस ने यह कार्रवाई की है। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
सांसद लोन के अनुसार, मेरा बेटा बिलाल लोन शुक्रवार की सुबह श्रीनगर से नदखई जा रहा था। इसी दौरान सुंबल चौक पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने मेरे बेटे के खिलाफ किस आरोप में कार्रवाई की है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे पहले हिलाल लोन को 5 अगस्त, 2019 जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 निरस्त किए जाने के बाद र्क महीने तक हिरासत में रखा गया था।
विज्ञापन