{"_id":"590f64344f1c1b3754850fd8","slug":"national-conference-expresses-deep-concern-over-kashmir-and-govt","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में सरकार के रवैये से नेशनल कांफ्रेस खफा, कोर ग्रुप ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में सरकार के रवैये से नेशनल कांफ्रेस खफा, कोर ग्रुप ने जताई नाराजगी
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sun, 07 May 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
प्रधान एवं सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कांफ्रेंस के कोर ग्रुप ने कश्मीर में बिगड़े हालात पर चिंता जताते हुए केंद्र और राज्य सरकार के रवैये पर निराशा प्रकट की है। रविवार को श्रीनगर में प्रधान एवं सांसद डा. फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्य सरकार पर आरोप लगाया गया कि वह शासन समेत शांतिपूर्ण वातावरण तैयार करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। हिंसक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
अनंतनाग लोकसभा उप चुनाव का रद्द होना भी सरकार की नाकामी को दर्शाता है। कोर ग्रुप ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कश्मीर समस्या की राजनीतिक प्रकृति की मान्यता को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस वजह से लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। नेशनल कांफ्रेंस कोर ग्रुप ने कश्मीर घाटी में जारी हिंसा में लोगों की मौतों पर गहरा दुख प्रकट किया है।
विज्ञापन
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कार्यकारी प्रधान उमर अब्दुल्ला, महासचिव अली मोहम्मद सागर, वरिष्ठ नेताओं में मोहम्मद शफी उड़ी, अब्दुल रहीम राथर, चौधरी मोहम्मद रमजान, मुबारक गुल, मोहम्मद अकबर लोन, संभागीय प्रधान नासिर असलम वानी, सकीना इट्टू, खालिद नजीब सोहरावर्दी, सज्जाद अहमद किचलू और जावेद राणा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन