{"_id":"5f3d9e8f8ebc3e3d1850c86e","slug":"national-conference-convened-meeting-today-on-house-arrest-of-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताओं की नजरबंदी पर नेकां ने आज बुलाई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताओं की नजरबंदी पर नेकां ने आज बुलाई बैठक
Thu, 20 Aug 2020 03:20 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 20 Aug 2020 03:20 AM IST
विज्ञापन
फारूक अब्दुल्ला
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर में नेताओं की नजरबंदी पर सरकार द्वारा अदालत में दाखिल जवाब से नाराज नेशनल कांफ्रेंस ने वीरवार को पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई है। जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला की ओर से वीरवार शाम पांच बजे बुलाई गई बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं अली मोहम्मद सागर, अब्दुल रहीम राथर, मोहम्मद शफी उरी समेत कई अन्य नेताओं को आमंत्रित किया है। पांच अगस्त 2019 के बाद यह पहला मौका है जब राजनीतिक नेताओं की बैठक होगी। मालूम हो कि सरकार ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया था कि पार्टी का कोई नेता नजरबंद नहीं है।
विज्ञापन